{"_id":"5b1a32a24f1c1baa6e8b6dec","slug":"tarachand-gives-free-ambulance-facility-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की मौत ने बदल दिया पूरा जीवन, लोगों की कुछ इस तरह करते हैं सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की मौत ने बदल दिया पूरा जीवन, लोगों की कुछ इस तरह करते हैं सेवा
Fri, 08 Jun 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Jun 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
ताराचंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ के रायबरेली रोड पर स्थित उतरठिया से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की दूरी उस दिन पहाड़ लांघने सरीखी हो गई और तारा चंद्र यादव जब तक अपनी बीमार मां को लेकर अस्पताल पहुंचते उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उस दिन उन्हें अहसास हुआ कि अगर एंबुलेंस होती तो शायद उनकी मां को इलाज मिल जाता और डॉक्टर बचा लेते। पिता के रिटायर होने के बाद 2007 में उन्होंने सेकंड हैंड एंबुलेंस खरीदी और घायल व गंभीर बीमार लोगों को सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने की नि:शुल्क सेवा शुरू कर दी।
तारा चंद्र अब तक 786 लोगों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं। वह कहते हैं कि लोगों की जान बच जाती है तो मां को खोने का मलाल थोड़ा कम हो जाता है। महज इंटरमीडिएट तक शिक्षा हासिल करने वाले तारा चंद्र यादव यूं तो रायबरेली रोड पर मौजूद उस प्याऊ की वजह से भी पहचाने जाते हैं जो सरदार डेंटल कॉलेज के सामने पूरे साल भर लोगों की प्यास बुझाता है।
हर रोज इस प्याऊ पर ड्यूटी निभाने वाले तारा को इससे कहीं ज्यादा बड़ी पहचान मिली है उस एंबुलेंस सेवा से, जिसे वह पिछले 12 सालों से निस्वार्थ भाव से बगैर किसी व्यवधान के संचालित कर रहे हैं। 10 अक्तूबर 1987 को मां रामदुलारी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उनका साथ छोड़ा। तब से एंबुलेंस सेवा शुरू करने की इच्छा मन में बनी रही।
मां के नाम से चलाते हैं एंबुलेंस
2 of 2
ताराचंद
- फोटो : amar ujala
एंबुलेंस खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो पिता पूर्णमासी यादव के सेना के इंजीनियरिंग कोर से रिटायर होने का इंतजार किया। उनके फंड से मिले पैसों की मदद से पौने दो लाख रुपये में सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी। अब आस-पास की सभी पुलिस चौकियों, थानों और सार्वजनिक स्थलों पर उनका मोबाइल नंबर दर्ज है।
हादसा होने की सूचना मिलते ही वह एंबुलेंस लेकर वहां पहुंचते हैं और बगैर कोई शुल्क वसूल घायल को अस्पताल पहुंचा देते हैं। अब तक 786 लोगों को अस्पताल पहुंचा चुके हैं। मां दुलारी के नाम से ही एंबुलेंस का संचालन कर रहे ताराचंद्र अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए नमकीन-दालमोठ बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है।
लोगों की मदद करने में ही अब ऐसा सुख मिलता है कि जब कश्मीर में बाढ़ आई थी तो अपने साथियों के साथ वहां पीड़ितों की मदद को पहुंच गए और बाढ़ में डूब रहे कई लोगों को बचाया। वह कहते भी हैं कि सेवा कार्य अब जुनून बन गया है। जिंदगी का मकसद भी यही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।