{"_id":"5898242f4f1c1b905237837a","slug":"man-shot-dead-in-amethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मारकर 11 लाख की लूट, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमेठी में दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मारकर 11 लाख की लूट, एक की मौत
Tue, 07 Feb 2017 02:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Feb 2017 02:32 AM IST
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पोल्ट्री ट्रेडिंग कंपनी के अकाउंटेंट व सुपरवाइजर को गोली मारकर 11 लाख रुपये लूट लिए और असलहे लहराते हुए फरार हो गए।
2 of 8
गोली लगने से अकाउंटेंट की मौके पर मौत हो गई जबकि सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से औद्योगिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। डीआईजी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
3 of 8
कमरौली थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बैंकीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी पोल्ट्री, दवा और मुर्गी दाने का व्यवसाय करती है। ट्रेडिंग कंपनी में एकांतिश शर्मा (28) पुत्र सतीश प्रकाश निवासी 117 एन/779 तुलसी नगर, काकादेव, नवीन नगर, जिला कानपुर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। इसी कंपनी में राहुल सिंह (24) पुत्र जयसिंह निवासी बारीसराय ममरेज, जिला इलाहाबाद लाइन सुपरवाइरजर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
4 of 8
सोमवार की सुबह एकांतिश व राहुल ट्रेडिंग कंपनी से बैग में 11 लाख रुपये लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने के लिए निकले थे। बाइक राहुल सिंह चला रहा था जबकि एकांतिश बैग लेकर पीछे बैठा था। वे बैंक शाखा के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एकांतिश को गोली मार दी। पीठ पर गोली लगने से एकांतिश बाइक से नीचे गिर पड़ा तभी बदमाशों ने राहुल पर भी गोली चला दी। गोली राहुल के पैर में लगी और वह भी बाइक समेत नीचे गिर पड़ा।
5 of 8
दोनों को गोली मारने के बाद बदमाशों ने एकांतिश से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और असलहे लहराते हुए फरार हो गए। लोगों की सूचना पर कमरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से एकांतिश और राहुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।