फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने जबरन दवाएं खिलाकर की बेटी के साथ हैवानियत

Thu, 14 Apr 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
man rapes his daughter in kanpur
इंसान‌ियत शर्मसार
कानपुर के चकेरी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। मामला खुलने पर बेटी और पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 


सूचना पर मायके से महिला का भाई आया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर्राई गई। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे डफरिन में भर्ती कराया गया है। 

एक राजमिस्त्री चकेरी सनिगवां में पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। दो दिन पहले पत्नी बड़े बेटे के साथ भतीजे की गोद भराई कार्यक्रम में चौबेपुर गई थी। मंगलवार को घर लौटी तो पांचवीं में पढ़ने वाली बेटी की तबियत खराब थी। 

करतूत सुनकर पत‌ि से भिड़ गई पत्नी

man rapes his daughter in kanpur
बच्ची ने सुनाई मां को आपबीती
महिला ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि सोमवार की रात पिता ने उसे जबरन कुछ दवाएं खिलाईं और हैवानियत की। यह सब सुनकर महिला अपने पति से भिड़ गई। पति भी धमकी देते हुए घर से भाग निकला। 

महिला ने मायके वालों को सूचना दी तो बुधवार सुबह उसका भाई घर पहुंचा। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार दोपहर को आरोपी पिता को सनिगवां स्थित कांशीराम कालोनी से पकड़ लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नींद न आने की वजह से उसने कई नींद की गोलियां खा ली थीं। उसे कुछ होश ही नहीं था कि कब क्या हुआ। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो, रेप सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed