{"_id":"834cac412bee0a0642e3ee5af7c276bc","slug":"man-killed-his-mother-for-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
Fri, 01 May 2015 02:03 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोतिगरपुर के पारसपट्टी गांव में संपत्ति की लालच में बड़े बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या आरोपी बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में दबिश दे रही है।
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
2 of 5
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी दलित मग्घू अपनी पत्नी बइला (52) के साथ कच्चे मकान में रहता है जबकि उसका बड़ा बेटा रामसिंगार पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। रामसिंगार कई दिनों से पिता को पट्टे में मिली 10 बिस्वा जमीन खुद के नाम करने के लिए कह रहा था।
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
3 of 5
पिता ने जमीन देने में असमर्थता जताई थी। बुधवार की शाम रामसिंगार ने पिता और मां की पिटाई की थी जिससे मग्घू का सिर फट गया था। घटना के बाद मग्घू और बइला थाने पहुंचे तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे वापस भेज दिया था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे मां-बाप के थाने जाने से नाराज रामसिंगार ने घर के पीछे मां की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
4 of 5
मां को बचाने दौड़ी बेटी रीता को राम सिंगार ने धक्का देकर गिरा दिया। बेटे की पिटाई से बइला की मौके पर ही मौत हो गई। मां की मौत के बाद राम सिंगार फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जमीन के लिए पिता के सामने बेटे ने की मां की हत्या
5 of 5
करीब ढाई घंटे बाद प्रभारी थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र और हलका दरोगा रामकृपाल चौहान के साथ वहां पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मग्घू की तहरीर पर रामसिंगार के खिलाफ हत्या और सास व ससुर को प्रताड़ित करने के आरोप में रामसिंगार की पत्नी शकुंतला, उसके बेटे गुलशन व बेटी रूबी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।