फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी में मॉल खुले, पर अधूरी रही रौनक, कई जगह बंद रहा फूड कोर्ट, देखें तस्वीरें

Mon, 08 Jun 2020 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Malls open in Lucknow, food courts closed in many places see photos
अनलॉक वन - फोटो : amar ujala
राजधानी में सोमवार को ज्यादातर मॉल खुल तो गए, लेकिन ग्राहकों की कमी व ज्यादातर दुकानें बंद रहने से यहां सन्नाटा ही पसरा रहा। हालांकि, सभी मॉल में ग्राहकों व दुकानदारों की सुरक्षा में पुख्ता इंतजाम रहे। प्रशासन की ओर से तय गाइड लाइन का सभी मॉल प्रबंधन व शोरूम संचालक पालन करते दिखे। ज्यादातर मॉल में फूड कोर्ट बंद होने के कारण ग्राहकों की तादात न के बराबर ही रही। उम्मीद है कि मंगलवार से यहां रौनक बढ़ सकती है। पेश है सोमवार को खुले मॉल का आंखों देखा हाल।
Malls open in Lucknow, food courts closed in many places see photos
अनलॉक वन - फोटो : amar ujala
फन मॉल: किराया कम करने को लेकर विवाद, फिर खुलीं दुकानें
लगभग ढाई महीने बाद सोमवार को फन मॉल खुलने के साथ ही दुकानों के किराए को लेकर विवाद हो गया। दुकान वालों ने मांग रखी कि ढाई महीने से सब बंद है। दुकानें खुलने के बाद भी ग्राहकों का आना कम है। ऐसे में अगले 6 महीने व पीछे 3 महीने का आधा किराया लिया जाना चाहिए। इस पर काफी देर तक बात हुई, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। साथ ही काफी दुकानें नहीं खुलीं। इस बीच डीएम अभिषेक प्रकाश व नगर आयुक्त मॉल की व्यवस्था देखने पहुंचे तो दुकान वालों ने उनसे भी अपनी बात रखी, लेकिन अफसरों ने कहा कि लिखकर दीजिए, इस पर शासन में बात करके कोई निर्णय लेंगे। इसके बाद काफी लोगों ने अपनी दुकानें खोलीं। हालांकि, स्पेंसर व कुछ कपड़े की दुकानों में ही इक्का-दुक्का लोग दिखे। फूड कोर्ट बंद ही रहा, सिर्फ आइसक्रीम मिल रही थी। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क व सैनिटाइजेशन के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। दुकानों में भी सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। इंट्री गेट पर कोरोना से बचाव की जानकारी वाले बोर्ड लगे थे।  
 
Malls open in Lucknow, food courts closed in many places see photos
अनलॉक वन - फोटो : amar ujala
आईनॉक्स : डबल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश, कम आए ग्राहक
मॉल में एक ही गेट से प्रवेश व निकासी की व्यवस्था थी। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद ही मास्क के साथ कैंपस में जाने दिया गया। दोबारा स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद बिग बाजार में प्रवेश दिया गया। रजिस्टर पर नाम, पता, मोबाइल नंबर भी दर्ज किया गया। कर्मचारी मास्क, फेस सील्ड ग्लव्स पहने थे। किसी को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया गया। सुबह से दोपहर तक तो काफी कम ग्राहक आये लेकिन शाम को कुछ लोग पहुंचे। कपड़ों के सेगमेंट में सन्नाटा था, लेकिन फूड बाजार व कॉस्मेटिक में लोग दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Malls open in Lucknow, food courts closed in many places see photos
अनलॉक वन - फोटो : amar ujala
एसआरएस : कोरोना से बचाव का एनाउंसमेंट, ग्राहकों का टोटा
ढाई महीने बाद खुले एसआरएस मॉल में पहले दिन ग्राहकों का टोटा रहा। सैनिटाइजेशन के बाद खुले मॉल में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, रजिस्टर पर डिटेल लेने के बाद इंट्री दी जा रही थी। पिज्जा आदि की पैकिंग बाहर से ही हो रही थी। किसी को बैठकर खाने की अनुमति नहीं थी। अन्य दुकानों में भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी। नो मास्क-नो एंट्री की सूचना हर जगह लगी थी। अन्य मॉल की अपेक्षा यहां ज्यादा सन्नाटा था। कुछ दुकानें भी नहीं खुलीं थीं। दिन में धूप होने से लोग कम आए। शाम को लोगों का आना शुरू हुआ। मंगलवार को ग्राहक बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Malls open in Lucknow, food courts closed in many places see photos
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
सिंगापुर मॉल : शोरूम खुले, फूडकोर्ट रहा बंद
विराजखंड में बने सिंगापुर मॉल में पहले दिन शोरूम तो खुल गए, लेकिन फूडकोर्ट और मल्टीप्लेक्स को बंद ही रखा गया है। भूतल पर बने डोमिनोज पिज्जा से अभी भी होम डिलीवरी ही होगी। स्टाफ को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विजिटर्स को अंदर जाने देने के लिए कहा गया है। अभी रजिस्टर में नाम और पता दर्ज नहीं किया जा रहा है। विजिटर्स की संख्या अधिक नहीं है। दोपहर बाद तक केवल 156 लोग ही खरीदारी करने पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed