फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बौछारों से तरबतर हुआ लखनऊ, विज्ञानियों ने बताया 10 फरवरी तक संभलेगा मौसम

Fri, 08 Feb 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Feb 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
lucknow temperature in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने शुक्रवार की सुबह लोगों को राहत दी। सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड और ठिठुरन से राहत मिली। इसके पहले बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन शहर बौछारों से तरबतर होता रहा। तड़के चार बजे के पहले से ही गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के तेवरों ने दोपहर बाद भी राहत नहीं दी। रात के समय भी बौछारों की दस्तक हुई।

lucknow temperature in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
बदली व बारिश के चलते अधिकतम पारे ने सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस का गोता लगाया। दिन का अधिकतम पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
lucknow temperature in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
वहीं दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तक मौसम विज्ञान केंद्र पर 12 मिमी. के आसपास बारिश दर्ज हई, जबकि सुबह से शाम तक 2 मिमी. तक बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow temperature in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आज भी पड़ेंगी फुहारें 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम धीरे-धीरे सामान्य होगा। शुक्रवार को भी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
lucknow temperature in month of february
मौसम - फोटो : अमर उजाला
हवा के तेज झोंको के साथ कुछेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बादलों की धूप संग आंख मिचौली हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed