फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जी खुलासे पर अंकुश लगा बेगुनाहों को जेल जाने से बचाया, विश्वास जीतकर संभाली कानून व्यवस्था

Thu, 07 Feb 2019 12:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
know about IPS sujeet pandey
आईपीएस सुजीत पांडेय - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रहे सुजीत पांडेय ने संगीन वारदातों की पड़ताल और बेगुनाहों को जेल जाने से बचाकर मिसाल कायम की। 
know about IPS sujeet pandey
डेमो - फोटो : डेमो
सीबीआई और एसटीएफ में लंबे समय तक तैनात रहे सुजीत पांडेय ने लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक का कार्य संभालते ही निष्पक्ष विवेचना को लेकर मातहतों की सख्त हिदायत दी। इसके साथ संगीन वारदात पर खुद मौके पर जाकर तफ्तीश का पर्यवेक्षण शुरू किया। नामजद आरोपियों या बेगुनाहों को जेल भेजकर फर्जी खुलासे पर उनकी सख्ती से थानेदारों से लेकर कप्तान तक सहम गए। 
know about IPS sujeet pandey
डेमो
आलम यह हुआ कि संगीन वारदात पर नागरिकों की ओर से पुलिस महानिरीक्षक से जांच की मांग की जाने लेगी। सनसनीखेज विवेक तिवारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री के आदेश पर सुजीत पांडेय के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। तमाम आलोचनाओं को अनदेखा कर उन्होंने पड़ताल की। विवेक को गोली मारने वाले सिपाही को हत्या और उसके साथ रहे दूसरे सिपाही को सिर्फ डंडा मारने का दोषी बताया तो भी विवेचना पर अंगुली नहीं उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about IPS sujeet pandey
डेमो
प्रत्यूषमणि त्रिपाठी हत्याकांड पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने नामजद आरोपियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तारी से इन्कार किया। प्रत्यूष के पांच साथियों की गिरफ्तारी के साथ सच उजागर हुआ और चार बेगुनाह जेल जाने से बचे। गुडंबा इलाके में कातिलाना हमले के मुकदमे में फर्जी नामजदगी पर तफ्तीश का खुद पर्यवेक्षण शुरू किया और बेगुनाहों को जेल जाने से बचाया। 
विज्ञापन
know about IPS sujeet pandey
डेमो
विवेक तिवारी और प्रत्यूषमणि त्रिपाठी हत्याकांड से आक्रोशित नागरिकों के जोरदार प्रदर्शन से कानून व्यवस्था बिगड़ते देख सुजीत पांडेय उच्चाधिकारियों और मातहतों को पीछे कर खुद सामने आए। निष्पक्ष छवि के चलते उनके आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुए। गहन छानबीन कर सज उजागर करने के साथ लोगों के सवालों का जवाब दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed