फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suicide Case: जेई का दूसरा सुसाइड नोट आया सामने, अब इस शख्स का जुड़ा नाम, पुलिस भी उलझी

Thu, 04 Aug 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Suicide case Second suicide note and theft complicates suicide of three including JE
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव निवासी जेई शैलेंद्र कुमार, पत्नी गीता और बेटी प्राची की खुदकुशी की पड़ताल उलझती जा रही है। पड़ताल के दौरान ही घर में चोरी हो गई। इसकी जानकारी मंगलवार को हुई। वहीं, पुलिस के हाथ बुधवार को ही दूसरा सुसाइड नोट मिला। इसके बाद से गुत्थी उलझ गई। इस सुसाइड नोट में जेई ने चचेरे भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस अब असमंजस में है कि किस सुसाइड नोट को सही माने। फिलहाल पुलिस ने दूसरे नोट को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस के हाथ लगे दूसरे सुसाइड नोट में जेई ने विवादित 54 हजार वर्गफीट जमीन की खरीद से लेकर प्लॉटिंग तक सारा ब्योरा दिया है। यह भी लिखा है कि किस तरह से इस जमीन के कुछ हिस्सों की गलत तरीके से प्लॉटिंग कर दी। फिर उससे मिली रकम का कुछ हिस्सा ही जेई की पत्नी के खातों में जमा किया गया। बाकी रकम को लेकर धांधली हुई। 
Lucknow Suicide case Second suicide note and theft complicates suicide of three including JE
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में जब जेई ने पूछा तो चचेरे भाई ने गोलमोल जवाब दिया। पुलिस इन बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। जेई के घर जब चोरी हुई तो पुलिस ने वहां पड़ताल की। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान ही वहां एक और सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखी बातों को पढ़कर पुलिस अधिकारी असमंजस में है। उनकी पड़ताल की दिशा फिर बदल गई। 
Lucknow Suicide case Second suicide note and theft complicates suicide of three including JE
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी अनिल यादव ने जानकीपुरम पुलिस से दूसरे सुसाइड नोट में लिखे राजू नाम के चचेरे भाई से पूछताछ करने को कहा। पुलिस ने राजू से संपर्क किया तो कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस घर पर गई तो परिजनों ने बताया कि वह बाहर गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Suicide case Second suicide note and theft complicates suicide of three including JE
Lucknow Suicide case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये देने वाले तीन और लोग सामने आए हैं। इन लोगों ने रुपये देने की बात कुबूली है। साथ ही संतोष शुक्ला ने भी रुपये दिए थे। संतोष अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

 
विज्ञापन
Lucknow Suicide case Second suicide note and theft complicates suicide of three including JE
Lucknow Suicide case - फोटो : ट्विटर
आपको बता दें कि 27 जुलाई को लखनऊ के जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में जेई शैलेंद्र कुमार (42) ने अपनी पत्नी गीता (40) और बेटी प्राची (17) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। घर के अंदर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें करोड़ों रुपये बाजार में लोगों द्वारा फंसाने की बात सामने आई थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed