फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम भी नहीं देख सका राहुल, चंद घंटे पहले ही ऐसे आई दिल दहला देने वाली मौत

Sun, 19 Jun 2022 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Jun 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Road accident Rahul could not even see the result of high school examination
Lucknow Road accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी की राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर के बंथरा के बनी-मोहान रोड स्थित लतीफनगर तिराहे पर शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे पिकअप और टैंकर की सीधी टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। पांच घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। हादसा पिकअप के एक ट्रक को ओवरटेक करते वक्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह के मुताबिक हरदोई के अतरौली स्थित दलेलपुर गांव से उन्नाव के सोहरामऊ बजेहरा गांव के राधे कश्यप की बेटी की बरात आई थी। इसमें आई डीजे व लाइट पार्टी के कर्मचारी व कुछ बराती द्वारचार के बाद देर रात पिकअप से हरदोई लौट रहे थे। लतीफनगर गांव के पास तिराहे पर पिकअप चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान सामने से आ रहे तारकोल लदे टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
Lucknow Road accident Rahul could not even see the result of high school examination
मृतक पुरुषोत्तम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इसकी छत पर बैठे हरदोई के दलेलपुर निवासी सगे भाई जयकरन (22) व स्वयंभर (15), शैलेंद्र (35), राम आधार (15) और भिवानी के पुरुषोत्तक (23) व पकरियाकोल के राहुल (13) की टैंकर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। 
 
Lucknow Road accident Rahul could not even see the result of high school examination
मृतक शामीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिकअप चालक गुड़वा के शामीन (25) ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा। इसके अलावा दलेलपुर का संतोष, कुलदीप, पकरियाकोल का रामेंद्र व जितेंद्र और भिवानीखेड़ा का विवेक ट्रॉमा में भर्ती हैं। हादसे के वक्त तेज धमाके से इलाका दहल गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Road accident Rahul could not even see the result of high school examination
मृतक राम आधार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पिकअप में फंसे लोगों को निकालकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, चालक टैंकर मौके पर छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
Lucknow Road accident Rahul could not even see the result of high school examination
मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद लगा भीषण जाम
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों से जाम लग गया। वहीं, दूसरे वाहनों का आवागमन रुकने से सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते एंबुलेंस चालक को भी हादसा स्थल तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब ढाई घंटे लग गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed