फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखें बैंक में करोड़ों की चोरी का वीडियो: 22 सेकंड... बैग में सामान भरा, चहलकदमी की; कुर्सी पर आराम भी किया

Wed, 25 Dec 2024 01:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 01:08 PM IST
सार

लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों को तोड़कर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में 22 दिसंबर सुबह 4:36 बजे की फुटेज सामने आई है। पिठ्ठूबैग में सामान लिए एक चोर चहलकदमी करते और उसकी साथी ग्राइंडर का तार बटोरता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case 22 second Footage surfaced in case of theft of crores from Bank see photos
Lucknow Overseas Bank robbery case - फोटो : वीडियो ग्रैब
लखनऊ में बैंक में लॉकर काटने वाले चोर कितने बेखौफ थे, 22 सेकंड की सीसीटीवी फुटेज से पता चल जाता है। बड़े ही इत्मीनान से बैंक में पिठ्ठूबैग में सामान लिए एक चोर चहलकदमी करते दिखता है। वहीं, उसका साथी ग्राइंडर का तार बटोरता दिखता है। भले ही दोनों के चेहरे ढंके हों, पर कदमों की चाल बताती है कि जैसे वे अपने घर में काम कर रहे हों। वहीं फुटेज से आई एक तस्वीर में तो एक बदमाश बैंक के अंदर कुर्सी पर आराम फरमाता दिखता है।
Lucknow Overseas Bank robbery case 22 second Footage surfaced in case of theft of crores from Bank see photos
बैंक में चोरी करता चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों को तोड़कर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सामने आई फुटेज 22 दिसंबर सुबह 4:36 बजे की हैं। फुटेज में एक चोर ने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी और सिर पर टोपी लगाए था, जबकि दो ने सफेद रंग की हुडी पहनी हुई है। ग्राइंडर के लिए एक चोर साथी को प्लग लगा लंबा सा तार देते दिख रहा है। इस बीच एक चोर ने सीसीटीवी कैमरे की तरफ आंखों से इशारा किया तो उसका साथी हुडी की कैप से चेहरा छुपा लेता है।
Lucknow Overseas Bank robbery case 22 second Footage surfaced in case of theft of crores from Bank see photos
बैंक में चोरी करते चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फुटेज के अलावा कुछ फोटो भी सामने आई हैं। इसमें काली-सफेद लाइनदार मफलर पहने एक चोर मोबाइल फोन पर बात करते दिखता है। वह मोबाइल फोन को दोनों हाथों से छिपाकर बात कर रहा है। एक दूसरी फोटो में मफलर और टोपी लगाए चोर आपस में बातचीत करते दिखे। तीसरे फोटो में एक चोर बड़ी आराम से कुर्सी पर बैठा नजर आया। उसने टोपी और मफलर से अपना चेहरा लपेट रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case 22 second Footage surfaced in case of theft of crores from Bank see photos
बैंक के अंदर चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
कस्टडी रिमांड पर लिए जाएंगे शातिर
मामले में गिरफ्तार आरोपी बिहार के अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद को पुलिस जल्द पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने की तैयारी कर रही है। जेसीपी एलओ अमित वर्मा ने बताया कि अभी पकड़े गए चोरों से सही से पूछताछ नहीं हो सकी है। रिमांड पर लेकर पता लगाया जाएगा कि चोर लखनऊ में कहां-कहां ठहरे थे। 17 दिसंबर को लखनऊ आने के बाद कहां-कहां गए और किन-किन लोगों से मिले थे। मुख्य साजिशकर्ता विपिन के अलावा गैंग का कोई और मददगार तो नहीं है।
 
विज्ञापन
Lucknow Overseas Bank robbery case 22 second Footage surfaced in case of theft of crores from Bank see photos
बैंक में चोरी करते चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति
चोरों के खिलाफ जल्द पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की करेगी। पुलिस इस गैंग के गुर्गों की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क करेगी। पुलिस जल्द ही इन संपत्तियों के बारे में पता लगाने के लिए बिहार भी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed