{"_id":"5ba36bba867a557e9f67cbd6","slug":"lucknow-metro-under-ground-route-construction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर अपलाइन ट्रैक का काम पूरा, जापान से मंगवाए गए हैं ट्रैक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर अपलाइन ट्रैक का काम पूरा, जापान से मंगवाए गए हैं ट्रैक, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज से हजरतगंज के बीच भूमिगत ट्रैक की अप लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो गया है और डाउन लाइन का काम भी 10 दिन में पूरा हो जाएगा। अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच हुसैनगंज से हजरतगंज तक का रूट भूमिगत है, जिस पर ट्रैक बिछाने का काम हो रहा है। अप लाइन पर ट्रैक बिछाने का काम बुधवार को एलएमआरसी ने पूरा कर लिया।
2 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
एलएमआरसी के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक निर्माण के लिए ट्रैक बेड के नीचे मास स्प्रिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। मास स्प्रिंग सिस्टम एक ऑस्ट्रियन तकनीक है। इसकी मदद से भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत एक-दूसरे से जुड़ी संरचनाओं में वाइब्रेशन और साउंड की समस्या से दूर हो जाती है।
3 of 5
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
एलएमआरसी ने विशेष तौर पर जापान से ट्रैक मंगाए हैं और पटरियों की फिटिंग की आवश्यक सामग्री भी जर्मनी से मंगवाई गई है। भूमिगत सेक्शन की डाउन लाइन टनल में भी ट्रैक बिछाने का कार्य अपने अंतिम चरण में है और 10 दिनों में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास द्वार स्थापित करने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। भूमिगत सेक्शन के तीनों मेट्रो स्टेशनों के कॉनकोर्स और प्लेटफार्म एरिया पर टाइल्स लगाने और सौंदर्यीकरण का काम भी 50 प्रतिशत से अधिक पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
मेट्रो रेल संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कक्ष जैसे कि इलेक्ट्रिकल, यूपीएस, डीवी रूम, टेलिकॉम, सिक्यॉरिटी रूम आदि का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।