फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकाला गया बोरवेल में गिरा किसान, खोदाई के दौरान दबा था मिट्टी में

Thu, 20 Sep 2018 02:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Sep 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Two people buried under the soil
borewell - फोटो : amar ujala
माल थाना क्षेत्र के गांव नवाजीखेड़ा में गुरुवार को बोरवेल की खोदाई के दौरान दो लोग मिट्टी के नीचे दब गए। जिसमें एक को तो पहले ही निकाल लिया गया था। वहीं, नंदलाल को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकाल लिया गया है।
Two people buried under the soil
borewell - फोटो : amar ujala
नवाजीखेड़ा थरी निवासी नंदलाल (43) के खेत में बोरवेल लगा है। जलस्तर काफी नीचे जाने के कारण खेतों की सिंचाई में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। वाटर लेवल बढ़ाने के लिए नंदलाल गड्ढा खोदवा रहे थे। 
Two people buried under the soil
borewell - फोटो : amar ujala
बुधवार सुबह नंदलाल ने मंगलू (55) नामक मजदूर को गड्ढा खोदने के लिए बुलाया। मंगलू के साथ-साथ नंदलाल भी खोदाई के काम में लगे थे। दोपहर 12 बजे के करीब दोनों जब काफी नीचे पहुंच गए तो अचानक मिट्टी भरभराकर उन पर गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। दोनों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two people buried under the soil
borewell - फोटो : amar ujala
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। माल थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी हटाकर मंगलू को बाहर निकाल लिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed