{"_id":"5c839593bdec22141a4a0921","slug":"lucknow-metro-just-take-42-minutes-from-munshipulia-to-amausi-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"42 मिनट में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी मेट्रो, यहां देखें- कहां से कहां तक कितना किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 मिनट में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी मेट्रो, यहां देखें- कहां से कहां तक कितना किराया
Sat, 09 Mar 2019 04:00 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 09 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और आखिरकार शुक्रवार को अपनी मेट्रो मुंशीपुलिया तक पहुंच गई। कॉमर्शियल रन शुरू होने के बाद लखनऊवासी शनिवार से मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। ट्रैफिक जाम और भीड़भाड़ से बचाते हुए लखनऊ मेट्रो केवल 60 रुपये में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट तक पहुंचा देगी। अभी मोबाइल एप से कैब बुक कराने पर औसतन 350 रुपये से अधिक किराया लगता है। मेट्रो से जाने में एक घंटे की बचत भी होगी। कैब या निजी वाहन से जाम से जूझते हुए एयरपोर्ट तक अभी जाना होता है। लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की जेब पर अधिक भार नहीं पड़े इसलिए किराए को किफायती ही रखा गया है। न्यूनतम किराया केवल 10 रुपये होगा।
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
...ताकि अव्यवस्था न हो
20 मिनट से ज्यादा रुके तो 10 रुपये जुर्माना
मेट्रो के स्टेशनों पर बिना यात्रा 20 मिनट से अधिक देर तक रुकने परजुर्माना लगा सकता है। यह जुर्माना 10 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से लिया जाएगा। यात्रा कर दूसरे स्टेशन से बाहर निकलने के लिए 70 मिनट का ही समय दिया जाएगा। जुर्माने की रकम का भुगतान किए बगैर कस्टमर केयर काउंटर पर कैश या कार्ड से चुकाए बिना ऑटोमेटिक फेयर कलैक्शन के गेट नहीं खुलेंगे।

इन बातों का रखें ध्यान, ताकि न हो परेशानी
स्मार्ट कार्ड से खरीदिए टोकन
मेट्रो ने अपने स्टेशनों पर ऐसी मशीनें लगाई हैं, जिनसे गो स्मार्ट कार्ड होने पर टोकन खरीदा जा सकेगा। जिनके पास ये कार्ड नहीं है, वे भी गो स्मार्ट कार्ड धारक किसी सहयोगी के साथ यात्रा कर सकेंगे। यानी लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। इन मशीन से स्मार्ट कार्ड को डेबिट कार्ड का उपयोग कर रिचार्ज भी किया जा सकता है।
स्मार्ट कार्ड से खरीदिए टोकन
मेट्रो ने अपने स्टेशनों पर ऐसी मशीनें लगाई हैं, जिनसे गो स्मार्ट कार्ड होने पर टोकन खरीदा जा सकेगा। जिनके पास ये कार्ड नहीं है, वे भी गो स्मार्ट कार्ड धारक किसी सहयोगी के साथ यात्रा कर सकेंगे। यानी लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। इन मशीन से स्मार्ट कार्ड को डेबिट कार्ड का उपयोग कर रिचार्ज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
स्मार्टकार्ड बनवाएं, फ्री वाईफाई पाएं
लखनऊ मेट्रो ने अपनी वाईफाई सेवा भी शुरू कर दी। यह सेवा लेकिन अभी स्मार्टकार्ड धारकों तक ही सीमित रखी गई है। लखनऊ मेट्रो की वेबसाइट पर जाकर स्मार्टकार्ड को रजिस्टर करने के बाद इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद केवल कार्ड को वाईफाई सिस्टम की कोनकोर्स लेवल पर एस्कलेटर्स व सीढ़ियों के पास लगी डिवाइस पर टच करने के बाद एक ओटीपी मोबाइल पर आ जाएगा। इस ओटीपी से वाईफाई कनेक्ट हो जाएगा।

कार्ड के फायदे जानें, इसे जरूर बनवा लें
- 200 रुपये में कार्ड खरीदें
- 100 रुपये इसमें सिक्योरिटी अमाउंट रहेगा
- 100 रुपये तक की यात्रा की जा सकेगी। इसमें 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैल्यू मिलेगी।
- वैल्यू खत्म होने पर 50 गुना अधिक किराया देना होगा।
इसके अलावा 200 रुपये में एक दिन और 350 रुपये में तीन दिन का टूरिस्ट कार्ड बनवाया जा सकता है। इसमें 100 रुपए सिक्योरिटी मनी होगी जोकि रिफंड होगा।