{"_id":"677c1017d05c956a030abfba","slug":"lucknow-mass-murder-neighbours-revealed-many-things-during-police-interrogation-team-going-to-arrest-badar-2025-01-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: पुलिसिया पूछताछ में पड़ोसियों ने उगले राज, बदर के खिलाफ मिली अहम जानकारी; टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: पुलिसिया पूछताछ में पड़ोसियों ने उगले राज, बदर के खिलाफ मिली अहम जानकारी; टीम रवाना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:47 PM IST
सार
लखनऊ सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिसिया पूछताछ में पड़ोसियों ने कई राज उगले। बदर के खिलाफ पुलिस को अहम जानकारी मिली है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Lucknow Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजधानी लखनऊ में नाका स्थित होटल में मां और चार बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस को आरोपी बदर पर अहम जानकारी मिली है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। दरअसल आगरा के अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस युवक के पिता बदर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मामले में लखनऊ पुलिस रविवार को आगरा से अरशद के दो पड़ोसियों समेत चार लोगों को लखनऊ लेकर आई थी। सोमवार को सभी से पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई है।
2 of 5
अरशद का पिता बदर अली
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से मिली अहम जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने बदर की जमीन का आधा हिस्सा खरीदने वाले अलीम, पड़ोसी आफताब और जितेंद्र व उसके पिता से पूछताछ की। सभी ने पुलिस को अलग-अलग जानकारी दी है। बदर कहां जा सकता है, उसकी कौन लोग मदद कर सकते हैं। इसके बारे में पुलिस को बताया गया है।
3 of 5
आरोपी अरशद का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई
बयान के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, सोमवार रात तक पुलिस को बदर की लोकेशन के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद सभी को वापस आगरा भेज दिया जाएगा। अरशद के बनाए गए वीडियो के बारे में भी लोगों से पूछताछ की गई है। 18 दिसंबर को जितेंद्र अरशद के घर पर गया था। हालांकि मारपीट जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी दूसरे कैमरे में नहीं दिखा बदर
बदर को सिर्फ लोको पुलिस चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। चारबाग और आसपास के कैमरे खंगाल रही पुलिस को किसी दूसरे कैमरे में बदर नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बदर पैदल जाने के बजाए ऑटो या टेंपो से शहर से बाहर निकला था। पुलिस बदर के परिजनों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
होटल में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
आगरा निवासी अरशद ने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।