फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में हत्याकांड: आरोपी ने मां व बड़ी बहनों का गला रेता... छोटी बहनों की गला दबाकर की हत्या, जुर्म कबूला

Wed, 01 Jan 2025 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के एक होटल में पांच लोगों की हत्या ने दिल दहला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारा आगरा से अपने परिवार के साथ आया हुआ था।

विज्ञापन
Lucknow: Five people murder in a hotel in Lucknow.
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के होटल में हुए हत्याकांड की खबर ने दिल दहला दिया है। आगरा के एक युवक मोहम्मद असद ने अपनी मां व चार बहनों की निर्ममता से हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।


मिली जानकारी के अनुसार, होटल के जिस कमरे में परिवार रुका था। वहां खून ही खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने नमूने एकत्र कर लिए हैं। आरोपी ने वीडियो बनाकर अपना बयान दिया और कहा कि मैंने अपने पिता के साथ मिलकर मां और अपनी चार बहनों की हत्या की है। मां व बड़ी बहनों का गला रेता जबकि दो छोटी बहनों को पिता के साथ गला दबाकर मार डाला। अभी तक आरोपी के पिता का सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


 
Lucknow: Five people murder in a hotel in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस आनन फानन टीम मौके पर पहुंची। आरोपी मोहम्मद असद वारदात के बाद भागा नहीं था। पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। खून से लथपथ लाशें देख लोगों की रूह कांप गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Lucknow: Five people murder in a hotel in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
वारदात के बाद हत्याकांड का आरोपी असद वहीं मौजूद था। जानकारी के अनुसार, उसका भाई व पिता 30 दिसंबर को इस होटल में आए थे। दोनों कहां हैं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow: Five people murder in a hotel in Lucknow.
घटना की जानकारी पर होटल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
डीसीपी रवीना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में विस्तृत जांच एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Lucknow: Five people murder in a hotel in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
आरोपी असद का आगरा स्थित घर। उसका पिता बदर भी आत्महत्या की बात कहकर घर से निकला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed