{"_id":"6a8a6f8940177d8e780330cd","slug":"lucknow-double-murder-and-suicide-case-sitapur-advocate-had-provided-firearms-to-bank-officer-manas-2026-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: इस शख्स ने मानस को उपलब्ध कराए थे असलहे! बैंक अफसर को लेकर मामा ने खोला ये बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड: इस शख्स ने मानस को उपलब्ध कराए थे असलहे! बैंक अफसर को लेकर मामा ने खोला ये बड़ा राज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:48 AM IST
सार
लखनऊ में डबल मर्डर और सुसाइड में नया खुलासा हुआ है। सीतापुर के अधिवक्ता ने मानस को असलहे उपलब्ध कराए थे। बैंक के काम से मानस और अधिवक्ता की मुलाकात हुई थी। पुलिस अब अधिवक्ता से पूछताछ की तैयारी में है। गुरुवार को लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद बैंक अफसर ने खुद को गोली मार ली थी।
विज्ञापन
1 of 21
Lucknow Double Murder and Suicide case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी की राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर और खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या के बाद आत्महत्या करने वाले बैंक अफसर मानस को सीतापुर के एक अधिवक्ता ने असलहे उपलब्ध कराए थे। बैंक के काम के सिलसिले में मानस की उससे मुलाकात हुई थी।
पुलिस अधिवक्ता से पूछताछ की तैयारी में है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मानस ने इन असलहों के लिए कितनी रकम खर्च की थी। डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के मुताबिक तहरीर मिलती है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि मानस और अधिवक्ता में दोस्ती हो गई थी।
2 of 21
मानस की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मानस के विधिक मामले भी वही अधिवक्ता देख रहा था। पुलिस टीम ने जानकीपुरम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मानस के सहयोगियों से बात की तो उन्हें इसकी जानकारी मिली।
3 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना के बाद से अधिवक्ता भूमिगत हो गया है। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकलवाई है। पता लगाया जा रहा है कि अधिवक्ता और मानस की आखिरी बार मुलाकात कब हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता ने वारदात से कितने घंटे पहले मानस को असलहे उपलब्ध कराए थे। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि अधिवक्ता ने खुद असलहे लाकर दिए थे या फिर किसी तस्कर से मानस की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
5 of 21
लखनऊ डबल मर्डर और सुसाइड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बहुत डरपोक था मानस: मामा
उधर, मामा अवधेश शुक्ला ने बताया कि मानस बहुत डरपोक था। वह रात में घर से अकेले जाने में भी हिचकिचाता था। दिव्या इस पर उसे चिढ़ाती थी कि इतने बड़े हो गए और डरते हो। ऐसे में मानस ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया, यह समझ से परे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।