{"_id":"66dd315ed1fc0ca4cd0bbbc4","slug":"lucknow-building-collapse-eyewitnesses-say-it-felt-like-a-bomb-had-exploded-see-photos-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lucknow Building Collapse: ऐसा लगा, मानो बम फट गया हो...आवाज सुनकर सब सहम गए; हादसे के चश्मदीदों की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Building Collapse: ऐसा लगा, मानो बम फट गया हो...आवाज सुनकर सब सहम गए; हादसे के चश्मदीदों की जुबानी
Sun, 08 Sep 2024 11:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में दोपहर तक सब ठीक था। इस दौरान बारिश होने लगी। शाम चार बजे अचानक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आवाज सुनकर सब सहम गए। ऐसा लगा, मानो बम फट गया हो...। यह कहना है हादसे के चश्मदीदों का।
Lucknow Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के दुकानदार और अन्य इमारतों में मौजूद लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। सूचना पाकर सरोजनीनगर पुलिस और सरोजनीनगर, पीजीआई व आलमबाग फायर स्टेशन दमकलकर्मी पहुंचे। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम भी पहुंच गई। तीनों ने मिलकर लोगों को निकालने का काम शुरू किया।
Lucknow Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
एक माह पहले किराये पर लिया था गोदाम
हादसे में मारे गए कारोबारी जसमीत सहानी ने एक माह पहले ही इमारत में दो फ्लोर किराये पर लिए थे। एक पर दवा और दूसरे तल पर मोबिल ऑयल का स्टोर था। हादसे में घायल शांति देवी के पति रामकरन ने बताया कि वह इमारत के बाहर ही थे। हादसा के बाद कुछ देर के लिए वह सहम गए।
हादसे में मारे गए कारोबारी जसमीत सहानी ने एक माह पहले ही इमारत में दो फ्लोर किराये पर लिए थे। एक पर दवा और दूसरे तल पर मोबिल ऑयल का स्टोर था। हादसे में घायल शांति देवी के पति रामकरन ने बताया कि वह इमारत के बाहर ही थे। हादसा के बाद कुछ देर के लिए वह सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
अंदर उनकी पत्नी शांति देवी और पोता आदर्श थे। रामकरन चीखते हुए अंदर की तरफ भागे। बुजुर्ग ने बताया कि उनकी पत्नी मलबे के नीचे दबी थी। लोगों की मदद से उन्होंने पत्नी को निकला। पुलिस ने कुछ ही देर में उनके पोते को तलाश निकला।
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बारिश के दौरान तीन मंजिला इमारत ढही, आठ की मौत, 24 घायल
आपको बता दें कि लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार शाम बारिश के दौरान शहीद पथ किनारे स्थित एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक कारोबारी समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 24 लोगों को निकालकर राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।