{"_id":"5b08f71c4f1c1bb16e8b4990","slug":"lt-grade-teachers-recruitment-exam-to-be-held-on-29-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, पीसीएस प्री समेत अन्य एग्जाम्स के भी शिड्यूल यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, पीसीएस प्री समेत अन्य एग्जाम्स के भी शिड्यूल यहां देखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
lt grade
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा अब 29 जुलाई को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को इस वर्ष जुलाई से दिसंबर तक आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया।
lt grade
- फोटो : amar ujala
कैलेंडर के अनुसार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 अब 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी जबकि आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा-2017 का आयोजन 25 से 27 नवंबर तक किया जाएगा। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल को हुई थी। आयोग ने अपने कैलेंडर में कुल 11 परीक्षाओं को शामिल किया है लेकिन इनमें पीसीएस-जे परीक्षा शामिल नहीं है।
UPSC IAS exam
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पहले छह मई को प्रस्तावित थी लेकिन आयोग ने इसे टालते हुए 24 जून को परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इस बीच आयोग ने पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दीं। 24 जून को पीसीएस मुख्य परीक्षा के तहत राजनीति विज्ञान एवं अतर्राष्ट्रीय संबंध/लोक प्रशासन के प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
exam shimla
ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का टलना तय माना जा रहा था। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पीसीएस-जे के पदों का अधियाचन आयोग को अभी नहीं मिला है, इसलिए परीक्षा को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। अधियाचन मिलने पर परीक्षा की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
exam shimla
वर्ष 2018 में जुलाई से दिसंबर तक की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर
सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) पुरुष संवर्ग एवं सहायक अध्यापिका (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) महिला संवर्ग परीक्षा, 2018 - 29 जुलाई
सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ आदि सेवा (प्रारंभिक परीक्षा), 2017 - 29 अगस्त
अपर निजी सचिव (उप्र सचिवालय) तृतीय चरण (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा, 2013 - 29 अगस्त
सहायक वन संरक्षक/वन क्षेत्राधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2017 - 10 से 20 सितंबर (कुल दस दिन)
प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2017, - 23 सितंबर