लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है। इस चरण में आजमगढ़ से पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी, इलाहाबाद से महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी सहित कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा। 2.57 करोड़ से अधिक मतदाता 177 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा 20 प्रत्याशी जौनपुर में, सबसे कम 7 प्रत्याशी संतकबीरनगर में हैं।
इस बीच बड़ी तादात में लोग सुबह-सुबह घर से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई तो ऐसे मतदाताओं की तस्वीरें सामने आईं, जिसे देखकर वोट न देने का मन बना चुके लोगों का भी हृदय परिवर्तन हो जाए। आइए देखते हैं ऐसी ही कुछ दिल जीतने लेने वाले मतदाताओं की तस्वीरें...
2 of 10
मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कुछ तो ऐसे लोगों की तस्वीरें भी सामने आईं, जिन्हें देखकर उनके जज्बे सलाम करने का मन करेगा। ऐसे ही कुछ तस्वीरें प्रतापगढ़ से आईं, जहां एक बुजुर्ग दो अन्य लोगों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचा तो दूसरा अपनी ट्राई साइकिल पर बैठ वोट देने आया।
बुजुर्गों और दिव्यांग के अलावा पहली बार वोट कर रहे युवाओं में भी गजब का उत्साह दिख रहा है। युवतियां भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर नजर आ रही हैं। इनमें पहली बार वोट डालने का क्रेज साफ नजर आ रहा है।
अगर आपको अपने वोट की कीमत नहीं पता तो प्रतापगढ़ से आई यह तस्वीर इसका एहसास दिलाने के लिए काफी है। बुजुर्ग का एक हाथ टूटा हुआ है फिर भी वह बिना कोई बहाना बनाए मतदान केंद्र के बाहर लगी लगानी में खड़ा है और मतदान करने पहुंचा है।
5 of 10
मतदान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
संत कबीर नगर में एक मतदान केंद्र ऐसा भी दिखा जहां मतदान करने आए लोगों के स्वागत में बच्चे फूलों की माला लिए हाथ में खड़े नजर आए।