‘मैंने रोते हुए पोछे थे किसी दिन आंसू, मुद्दतों मां ने नहीं धोया दुपट्टा अपना।’, ‘ऐ अंधेरे देख ले मुंह तेरा काला हो गया, मां ने आंखें खोल दीं घर में उजाला हो गया।’, ‘जरा सी बात है लेकिन हवा को कौन समझाए, दीये से मेरी मां मेरे लिए काजल बनाती है।’
मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने मां की जिस तासीर को अपने अशआरों में पिरोया, उसी एहसास को स्कूली बच्चों ने रंगों की मदद से कागज पर उतारकर दिल जीत लिया।
मदर्स डे 2019: मां की ममता को पेपर पर उकेर कर बच्चे बोले, आई लव यू मॉम, देखें वीडियो
स्कूली बच्चे अपनी भावनाओं को ‘अमर उजाला’ की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शनिवार को लोहिया पार्क में मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित ड्रॉइंग कॉम्पटीशन में मां को कागज पर उतार रहे थे। सैकड़ों बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। किसी ने मां की सौम्यता, सरलता व मातृत्व को रंगों में पिरोया तो किसी ने मां के संघर्ष व जिजीविषा को कागज पर उतारा।
मदर्स डे 2019: बच्चों ने चित्रों में रंग भरकर किया मां के प्रति प्यार का इजहार, यहां देखें तस्वीरें
सुबह सात बजे से ही स्कूली बच्चों का आगमन पार्क में शुरू हो गया था। एम्फीथिएटर में जगह फुल हो जाने के बाद बच्चों ने पार्क में पेड़ों की छांव में चित्रकारी करनी शुरू की। प्रतियोगिता में पचास से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया था।