बसपा सुप्रीमो मायावती के नगीना सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की संभावना खत्म मानी जा रही है। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
अंबेडकरनगर या बिजनौर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं मायावती, अन्य प्रत्याशियों का एलान 14 के बाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी तरह पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को फतेहपुर सीकरी से चुनाव की तैयारी करने को कहा गया था, लेकिन वह अलीगढ़ से टिकट मांग रही थीं। पिछले दिनों बसपा ने अलीगढ़ से अजीत बालियान को प्रभारी बनाने का एलान कर दिया।
इसके बाद सीमा ने फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। अब बसपा वहां नए प्रभारी का एलान करने जा रही है। हालांकि, बसपा प्रभारियों को ही प्रत्याशी घोषित करती आई है, लेकिन आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित होने तक उनके बदलने का विकल्प खुला रहता है।
ज्यादातर सीटों पर प्रभारियों को हरी झंडी
बसपा ने गठबंधन में मिलीं 38 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर प्रभारियों का एलान कर चुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दे दिया है। सूत्रों ने बताया कि नगीना से गिरीश चंद्र जाटव, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज सोनी, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल, हमीरपुर से संजय कुमार साहू, गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर, जालौन से अजय सिंह पंकजी, शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, मेरठ से हाजी याकूब कुरैशी, धौरहरा से अरशद इलियास सिद्दीकी, गाजीपुर से अफजाल अंसारी, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, मिश्रिख से डा. नीलू सत्यार्थी, बांसगांव से दूधराम, सलेमपुर से प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, अकबरपुर से निशा सचान, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी व श्रावस्ती से चौधरी राम शिरोमणि, संतकबीरनगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को चुनाव की तैयारी का निर्देश दे दिया गया है। अन्य सीटों के प्रभारियों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। उनका भी एलान जल्द ही करने की योजना है।
प्रत्याशियों का एलान जल्द, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के संगठन से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों की 14 मार्च को बैठक बुलाई है। अटकलें हैं कि इस बैठक के बाद पार्टी कभी भी लोकसभा प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। दरअसल, मायावती ने पिछले दिनों संगठन का पुनर्गठन करने के बाद मंडल व जिले स्तर पर बैठकों का निर्देश दिया था। जिला स्तर पर सपा-बसपा की साझा बैठकें जारी हैं। ये बैठकें 18 मार्च तक प्रस्तावित हैं।
मंगलवार को यूपी छोड़ अन्य राज्यों की चुनावी रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई थी। इसमें यूपी के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया गया था। अब यूपी के लिए 14 मार्च को जिम्मेदार पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर होगी। पार्टी ने गठबंधन में मिली 38 सीटों में से ज्यादातर पर प्रभारियों का एलान कर दिया है। बाकी की भी जल्दी ही घोषणा की तैयारी है।