{"_id":"5ce78c99bdec22072c332474","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-rajnath-singh-won-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8वीं बार भी लखनऊ में फहरा भाजपा का झंडा, अटल के घर कायम कमल का ‘करिश्मा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं बार भी लखनऊ में फहरा भाजपा का झंडा, अटल के घर कायम कमल का ‘करिश्मा’
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 May 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अटल के घर कमल ने फिर करिश्मा कर दिखाया। उनकी विरासत संभालने वाले राजनाथ सिंह ने लगातार दूसरी बार इस सीट से जीत हासिल की। साथ ही आठवीं बार लखनऊ में भगवा झंडा फहराया। इतना ही नहीं लगभग साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
2 of 13
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ संसदीय सीट पर अब तक यह सबसे बड़े अंतर की जीत है। राजनाथ सिंह अटल बिहारी वाजपेयी के बाद भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हो गए हैं, जिन्होंने लखनऊ संसदीय सीट से लगातार दूसरी जीत हासिल की है।
3 of 13
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने लखनऊ में कुल पड़े वोटों का 56 प्रतिशत मत लेकर न सिर्फ भाजपा के 50 प्लस वोटों का लक्ष्य हासिल किया है, बल्कि 2014 के मुकाबले अपने वोटों में भी लगभग दो प्रतिशत वोटों की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए है जीत महत्वपूर्ण
भाजपा की लगातार आठवीं बार जीत के बावजूद राजधानी के चुनावी नतीजों ने कुछ संकेतक भी छोड़े हैं। जिनके कारण राजनाथ की इस बार की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण नजर आ रही है। सपा और बसपा गठबंधन को लखनऊ में इस बार 25.59 प्रतिशत वोटों के साथ 2.85 लाख वोट मिले हैं
विज्ञापन
5 of 13
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा 2014 के चुनाव में सपा और बसपा को मिलाकर लगभग सवा लाख वोट ही मिले थे और इनको अलग-अलग मिले वोटों का कुल प्रतिशत लगभग 12 ही था। पर, इसमें इस बार दोगुने से भी अधिक बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार कांग्रेस की डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को 2.88 हजार वोट मिले थे और इस पार्टी को मिले वोटों का प्रतिशत 27.87 रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।