{"_id":"5ce79e80bdec22072a553e3b","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-rajnath-singh-won-with-3-47-lakh-votes-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के सिर फिर बंधा जीत का सेहरा, 3.47 लाख मतों से जीत दिलाकर सौंपी अटल की विरासत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ के सिर फिर बंधा जीत का सेहरा, 3.47 लाख मतों से जीत दिलाकर सौंपी अटल की विरासत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 May 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोदी लहर के बीच लखनवी मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को 347302 मतों के भारी भरकम अंतर से ऐतिहासिक जीत दिलाकर अटल की विरासत दोबारा सौंपी। खास ये कि इस जीत का अंतर वर्ष 2014 के चुनाव में मिली जीत से 74503 मत अधिक रहा।
2 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर सुबह आठ बजे विधानसभा वार मतों की गणना शुरू हुई तो पहले चक्र से ही राजनाथ सिंह ने अपने विरोधियों पर बढ़ानी शुरू कर दी। इसके बाद हर चक्र की गणना में बढ़त का अंतर ऊंचा होता गया।
3 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
राजनाथ ने लखनऊ संसदीय क्षेत्र में कुल पड़े 11,07,100 मतों में 56.7 फीसदी मत हासिल कर जीत का ऐसा परचम फहराया कि गठबंधन की सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा व कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद को छोड़ बाकी 12 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इस सीट पर पड़े कुल पोस्टल बैलेट में भी राजनाथ को सर्वाधिक 5145 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
सपा की पूनम ने 2866 व कांग्रेस के प्रमोद कृष्णम को 1107 मत मिले। ईवीएम मतों की सवा नौ बजे के करीब खत्म हुई पहले चरण की मतगणना के दौरान राजनाथ ने 23777 मत प्राप्त कर निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम 1729 और कांग्रेस के प्रमोद 6232 से बढ़त बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पांचवें चक्र की मतगणना के बाद राजनाथ के पक्ष में जहां 112252 मत दर्ज हो चुके थे, वहीं सपा की पूनम को 58696 और कांग्रेस के प्रमोद के मतों की संख्या 38726 ही रही। दोपहर 12 बजे के बाद से जैसे-जैसे विधानसभावार मतों की गणना का चक्र पूरा होता गया राजनाथ की लीड भी बढ़ती गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।