{"_id":"5f0c379dbb1283521d648df4","slug":"locust-swarm-attacked-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से भारत आए टिड्डी दल ने बोला धावा, ढोल-थाली पीटकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से भारत आए टिड्डी दल ने बोला धावा, ढोल-थाली पीटकर भगाया
Mon, 13 Jul 2020 05:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jul 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
टिड्डियों को भगाने के लिए थाली बजाई।
- फोटो : amar ujala
पाकिस्तान से भारत आए टिड्डी दल ने रविवार सुबह करीब 11 बजे काकोरी ब्लॉक में धावा बोला। वहीं शहर में दोपहर करीब सवा एक बजे टिड्डी दल देखा गया। पहले से इंतजाम के चलते एक घंटे बाद करीब छह किमी लंबा टिड्डी दल बिना नुकसान पहुंचाए बाराबंकी की ओर बढ़ गया। पुराने लखनऊ में जहां टिड्डियों का असर अधिक दिखा, वहीं गोमतीनगर की तरफ टिड्डियां दिखाई नहीं दीं। कृषि निदेशालय के मुताबिक, टिड्डी दल लखनऊ के काकोरी ब्लॉक के तेज किशनखेड़ा, दौना व नकटौरा गांव में सुबह करीब 11 बजे प्रवेश किया। हवा की गति पूरब दिशा की ओर थी, जिसके कारण काकोरी के दुर्गागंज की तरफ से यह दल दुबग्गा चौराहे से उड़ता हुआ खदरा, महानगर होते हुए देवा रोड की तरफ बढ़कर बाराबंकी की ओर चला गया।
Trending Videos
- फोटो : amar ujala
राजधानी पहुंचने पर लोगों ने थाली-ताली बजाकर टिड्डियों को भगाया। वहीं पहले से तैयार प्रशासन की टीमों ने पुलिस के साथ टिड्डियों को भगाने के लिए हूटर बजाया। टिड्डी दल को बैठने से रोकने के लिए नगर निगम की टीमों ने ढोल बजाना शुरू कर दिया। यह प्रक्रिया लालबाग के अलावा हजरतगंज, पार्क रोड, विक्रमादित्य मार्ग, कालिदास मार्ग के आसपास की गई। यहां बैठ नहीं पाने से टिड्डी दल को आगे बढ़ना पड़ा।
- फोटो : amar ujala
इन इलाकों में दिखीं टिडि्डयां
अलीगंज, राजाजीपुरम, चौक, दुबग्गा, मुंशीपुलिया, इंदिरानगर, चिनहट, हुसैनाबाद, त्रिवेणीनगर, तकरोही, डालीगंज, निशातगंज।
फायर ब्रिगेड ने किया कीटनाशक का छिड़काव
टिड्डी दल के आने की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस बाइक से हूटर बजाते निकली। सीडीओ ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम को सुबह से ही रोकथाम के लिए टीमों के साथ भेज दिया गया था। यह टीमें काकोरी बीकेटी, पारा की तरफ भेजी गई। प्रत्येक टीम में फायर ब्रिगेड की भी गाड़ियां थीं जिनसे कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा था।
अलीगंज, राजाजीपुरम, चौक, दुबग्गा, मुंशीपुलिया, इंदिरानगर, चिनहट, हुसैनाबाद, त्रिवेणीनगर, तकरोही, डालीगंज, निशातगंज।
फायर ब्रिगेड ने किया कीटनाशक का छिड़काव
टिड्डी दल के आने की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस बाइक से हूटर बजाते निकली। सीडीओ ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम को सुबह से ही रोकथाम के लिए टीमों के साथ भेज दिया गया था। यह टीमें काकोरी बीकेटी, पारा की तरफ भेजी गई। प्रत्येक टीम में फायर ब्रिगेड की भी गाड़ियां थीं जिनसे कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
टिड्डी दल की निगरानी को तैनात टीमों के प्रभारी व सीडीओ मनीष बंसल ने बताया कि प्रभावित तहसीलों के एसडीएम से 24 घंटे में स्थलीय परीक्षण कर आशंकित नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। कानपुर-उन्नाव के रास्ते लखनऊ में प्रवेश करने वाले इस टिड्डी दल ने सबसे पहले मैंगो बेल्ट काकोरी के साथ ही बख्शी का तालाब में डेरा जमाया। लोग घर की छतों के साथ खेत में शोर मचाने लगे। इसके बाद ठाकुरगंज होकर यह दल सीतापुर रोड चौक क्षेत्र से होकर बालागंज, त्रिवेणी नगर, अलीगंज, ठाकुरगंज तथा मुफ्तीगंज क्षेत्र से शहर में घुसा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
धुंधला हो गया आसमान
दोपहर करीब सवा एक बजे त्रिवेणी नगर और आसपास के इलाकों में टिड्डी दल ने आसमान को धुंधला कर दिया। टिड्डियों की इतनी संख्या थी कि पूरे इलाके में शोर साफ सुना जा सकता था। इसके बाद टिड्डी दल को भगाने के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी छतों और खुली जगहों पर थाली और बाल्टियां बजाना शुरू कर दिया। छतों और बालकनी में रखे गमलों पर भी टिड्डी दल ने हमला किया। लगातार थाली और बाल्टियां बजाने के शोर ने टिड्डी दल को बैठने नहीं दिया।