कभी देखा लाइव ऑपरेशन? यहां देख लीजिए...
लखनऊ में आयोजित हुए इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट समिट में एंजियोप्लास्टी का लाइव ऑपरेशन प्रजेंट किया गया।
कभी देखा लाइव ऑपरेशन? यहां देख लीजिए...
इन एक्सपर्ट डॉक्टरों ने हाथ से वायर डालकर मरीज के दिल की बंद धमनियों को चुटकियों में खोल दिया । पीजीआई में हुई इस सर्जरी को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए दिखाया गया।
कभी देखा लाइव ऑपरेशन? यहां देख लीजिए...
इस समिट में डॉक्टर्स ने बताया कि हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह बना रहे इसके लिए जरूरी है कि धमनियों में कोई बाधा न आए। लेकिन खानपान पर ध्यान न देने और तनाव के चलते इसमें कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जमा होने से यह पूरी तरह जाम हो जाती हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है।
कभी देखा लाइव ऑपरेशन? यहां देख लीजिए...
इन एंजियोप्लास्टी का लाइव प्रसारण दुनिया भर से लखनऊ में जुड़े कार्डियोलॉजिस्ट्स के लिए एसजीपीजीआई में सीटीओ पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्डियोलॉजिस्ट समिट में किया गया। समिट के दूसरे दिन सीटीओ के छह मामलों में स्टिंग रे एंजियोप्लास्टी की गई। इनमें दो मामले लखनऊ,दो मुंबई और दो हैदराबाद के थे।
कभी देखा लाइव ऑपरेशन? यहां देख लीजिए...
प्रो. गोयल ने बताया कि हृदय की धमनियां पाइप के जैसी हैं। इनके 100 प्रतिशत बंद होने को क्रॉनिक टोटल ओकल्शन (सीटीओ) कहते हैं। आमतौर पर सीटीओ के मामले कुछ हृदय रोगियों में 20 प्रतिशत तक होते हैं।