फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय बेचते-बेचते सीखे राजनीति के दांव-पेंच, अब बनें डिप्टी सीएम

Sun, 19 Mar 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
 life and political career of keshav prasad maurya.
- फोटो : amar ujala

यूपी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम पद का तोहफा दिया है। केशव का जीवन शुरू से ही संघर्षों से भरा रहा है।

 life and political career of keshav prasad maurya.

पीएम मोदी की तर्ज पर केशव के पिता की भी चाय की दुकान थी। कौशांबी के सिराथू कस्बे में केशव चाय की इस छोटी-सी दुकान में पिता को सहयोग करते थे। यहीं से उन्होंने राजनीति का ककहरा सीखा। केशव ने काफी दिनों तक अखबार भी बेचा। केशव मौर्य का जन्म 7 मई 1968 को कौशांबी के सिराथू में हुआ था।

 life and political career of keshav prasad maurya.

अयोध्या आंदोलन के दौरान वे विहिप से खासे प्रभावित हुए और इससे जुड़ गए। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और इलाहाबाद आकर विहिप का कामकाज संभालने लगे। जल्द ही वह विहिप के दिग्गज अशोक सिंहल के चहेते बन गए। 1989 से 2002 तक उन्होंने विहिप में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने 1997 में हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से बीए की परीक्षा पास की।

वे उस समय पहली बार विधायक बने जब प्रदेश में सपा की आंधी चल रही थी। 2014 में केशव फूलपुर से भाजपा के टिकट पर पहली बार सांसद बने। पिछड़ा वर्ग से होने के नाते उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। केशव के परिवार में पत्नी व दो पुत्र योगेश और आशीष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed