फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यू-ट्यूब से सीखा एटीएम काटना और करने लगे माल साफ, गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 04 Jan 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Jan 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Learned ATM cutting from YouTube and started stealing, police arrested six
विभूतिखंड पुलिस ने एटीएम काटकर रकम उड़ाने वाले बदमाशों को पकड़कर माल बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गोमतीनगर की विभूतिखंड पुलिस टीम ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो यू-ट्यूब से एटीएम काटकर चोरी करने का तरीका सीखकर वारदात अंजाम दे रहा था। गिरोह के मास्टर माइंड व सरगना राकेश तिवारी उर्फ राधे समेत छह गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े। मास्टर माइंड सहित चार बदमाश छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, तमंचा, गैस कटर व कार समेत कई सामान बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह राजधानी में दो साल से सक्रिय है और चिनहट, गोमतीनगर व विभूतिखंड इलाके में हुई तीन वारदातों में यह शामिल था। पुलिस ने देर शाम सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

Learned ATM cutting from YouTube and started stealing, police arrested six
विभूतिखंड पुलिस ने एटीएम काटकर रकम उड़ाने वाले बदमाशों को पकड़कर माल बरामद किया। - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अमित कुमार के मुताबिक, इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान विजयीपुर शहीद पथ अंडर पास के करीब एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सवार सभी छह संदिग्धों को दबोच लिया।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह एटीएम काटकर चोरी की वारदात अंजाम देता है। आरोपियों में गिरोह का सरगना व मास्टर माइंड छत्तीसगढ़ के बेमतरा निवासी राकेश तिवारी उर्फ राधे, बाराबंकी के सफदरगंज निवासी दीपचंद उर्फ राहुल कश्यप, छत्तीसगढ़ के राकेश साहू, ओमप्रकाश साहू, दीपक साहू और बहराइच के रामगढ़ पट्टी का कुलदीप वर्मा है। प्रभारी निरीक्षक राजीव द्विवेदी के मुताबिक, बदमाशों ने कुबूला कि एटीएम काटने का तरीका यू-ट्यूब से सीखा था। उनके मोबाइल में एटीएम काटने का वीडियो भी मिला है।

सरगना राकेश ने कुबूला कि वारदात के लिए ओला कार का इस्तेमाल करते थे। कार के अंदर गैस, गैसकटर, एटीएम डायलर व सेंसर सहित कई सामान रखते थे। गिरोह रेकी करने के बाद वारदात अंजाम देता था। इलाके में बिना गार्ड, खराब कैमरे वाले और सुनसान जगह पर बने एटीएम बूथ निशाने पर रहते थे। गिरोह मंकी कैप व मास्क पहनकर ही बूथ में घुसता था और एरोसोल पेंट डालकर सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय कर देता था। इसके बाद मशीन काटकर नकदी साफ कर देता था।

Learned ATM cutting from YouTube and started stealing, police arrested six
बदमाशों के पास से बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला

चिनहट, गोमतीनगर व विभूतिखंड इलाके में की वारदात
सीओ गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, गिरोह के खिलाफ विभूतिखंड, गोमतीनगर व चिनहट में पांच मुकदमे दर्ज हैं। 2019 फरवरी में चिनहट के तिवारीगंज स्थित एटीएम काटकर चोरी की थी। इसके करीब सप्ताहभर पहले गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास विनय खंड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को काटकर चोरी की कोशिश की, लेकिन गैस कटर खराब होने से वारदात अंजाम नहीं दे सके थे।

बृहस्पतिवार तड़के कठौता चौराहे के पास आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में चोरी के दौरान गिरोह के एक गुर्गे को गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल कृपाशंकर व कांस्टेबल मो. मतलूव ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Learned ATM cutting from YouTube and started stealing, police arrested six
बदमाशों के पास से बरामद बरामद असलहे व अन्य सामान। - फोटो : अमर उजाला

ये सामान हुआ बरामद
तमंचा, दो कारतूस, 20 हजार रुपये, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, एक एलपीजी सिलेंडर (5 किलो), एक पेंट स्प्रे, एक प्लास, एक मंकी कैप, एक मास्क, कार, एक गैस कटर, एक एलपीजी सिलेंडर व ऑक्सीजन का बड़ा सिलेंडर रेग्युलेटर लगा, एरोसोल पेंट स्प्रे, एटीएम का एक डायलर, एटीएम का स्पीकर व सेंसर और सात एंड्रायड मोबाइल।

विज्ञापन
Learned ATM cutting from YouTube and started stealing, police arrested six
बदमाशों के पास से बरामद सामान। - फोटो : अमर उजाला

कृष्णानगर पुलिस ने भी की पूछताछ

दो दिन पहले कृष्णानगर थानाक्षेत्र में यूको बैंक परिसर स्थित एटीएम को तोड़कर चोरों ने 1.53 लाख रुपये साफ कर दिए थे। विभूतिखंड पुलिस की सूचना पर कृष्णानगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने गिरोह से पूछताछ की, लेकिन यूको बैंक में हुई चोरी के तरीके और इस गिरोह के तरीके में काफी अंतर मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed