फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सर्जिकल स्ट्राइक' पर 'सियासी स्ट्राइक', कभी हदें पार तो कभी दिए करारे बयान

Sun, 09 Oct 2016 01:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Oct 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
leaders controversial statement on surgical strike.

सेना द्वारा पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद सियासी स्ट्राइक का दौर शुरू हो गया है। हर कोई इस मुद्दे पर केंद्र को घेरने व खुद को सेना का पक्षकार दिखाने की मुहिम में जुट गया है।

leaders controversial statement on surgical strike.
इस पर राहुल गांधी ने केंद्र को जमकर घेरा और भाजपा नेताओं के अनुसार तो उन्होंने हदें पार कर दी। राहुल ने दिल्ली में अपने भाषण में मोदी सरकार को घेरते हुए कहा था कि जिन जवानों ने खून दिया, सर्जिकल स्ट्राइक किया, उनके खून के पीछे छुपकर आप दलाली कर रहे हो।
leaders controversial statement on surgical strike.

वहीं, राहुल के बयान पर बचाव करने की जगह कांग्रेसी और ज्यादा आक्रामक हो गए। लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के बयान में दलाली शब्द का प्रयोग अलंकार की तरह है। बोफोर्स की दलाली की बात भी खूब होती थी,  लेकिन इसी तोप से निकले गोलों की बदौलत आज विजय दिवस मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
leaders controversial statement on surgical strike.

इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा  सेना के अत्यंत सफ ल ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ को राजनीतिक तौर पर भुनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस सफलता के लिए अभिनंदन व जय-जयकार तो सिर्फ सेना की होनी चाहिए, किसी नेता, रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री की नहीं।

विज्ञापन
leaders controversial statement on surgical strike.

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर तो बखेड़ा ही खड़ा हो चुका है। केजरीवाल के बयान पर पाक मीडिया ने उन्हें हीरो की तरह पेश किया। जारी किए गए एक वीडियो में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की थी कि उन्हें पाकिस्तान द्वारा मीडिया में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed