फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Tue, 11 Aug 2015 02:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Aug 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge on polytechnic students.

रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स की सोमवार को पुलिस ने एक बार फिर से पिटाई कर दी। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने पर भी राजभवन के सामने स्टूडेंट्स पर लाठियां फटकारी गई थीं। सोमवार सुबह से स्टूडेंट बासमंडी स्थित प्राविधिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे थे।



प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge on polytechnic students.

कोई समाधान न मिलते देख स्टूडेंट्स ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। न मानने पर लाठीचार्ज कर स्टूडेंट्स को तितर-बितर कर दिया। लाठीचार्ज में कई स्टूडेंट्स को चोटें भी आई हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge on polytechnic students.

स्टूडेंट्स का आरोप था कि रिजल्ट में इतनी गड़बड़ी करने के बावजूद केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। कानपुर से आए रमेश ने बताया कि उसको सभी विषयों में 65 फीसदी नंबर मिले हैं। इसके बावजूद प्रैक्टिकल में फेल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge on polytechnic students.

प्राविधिक शिक्षा परिषद के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एजेंसी की लापरवाही की वजह से रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। असल में एजेंसी के पास काम करने के लिए न तो कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त सामान। इसी वजह से रिजल्ट में इतनी गड़बड़ियां हुई हैं और गलती सही करने में भी इतनी देर हो रही है।

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lathicharge on polytechnic students.

रिजल्ट में गड़बड़ी पर शासन ने मांगा जवाब
पॉलीटेक्निक रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर शासन की ओर से प्राविधिक शिक्षा परिषद से जवाब तलब किया गया है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा ने प्राविधिक शिक्षा परिषद सचिव से रिजल्ट में गड़बड़ी के कारणों पर भी जवाब मांगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed