{"_id":"5fa274dc8ebc3e74f62259db","slug":"ladies-shared-their-feelings-on-first-karwa-chauth-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले करवाचौथ पर शादी जैसी तैयारियां, सासू मां ने दोगुनी की खुशियां, बहुएं बोलीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले करवाचौथ पर शादी जैसी तैयारियां, सासू मां ने दोगुनी की खुशियां, बहुएं बोलीं...
Wed, 04 Nov 2020 03:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Nov 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
मनु व ऐश्वर्या, सगारिका व निक्की, प्रकृति महाजन व रचना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो पहले करवाचौथ का क्रेज ही एकदम अलग होता है। सुहाग की कामना का प्रतीक यह पर्व घरों में खुशहाली लेकर आता है। जिनके बेटे या बेटी की शादी इसी साल हुई है, उनके यहां तो पहले करवाचौथ के जश्न की बात ही अलग है। ऐसे घरों में एक हफ्ते पहले से तैयारियां चल रही है। सास भी बहुओं की मनुहार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं और बहुएं भी लॉकडाउन के आठ महीने बाद मिले सजने-संवरने के इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहती हैं। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की पहले करवाचौथ की खुशियां।
अमिता चौहान व अदिति
- फोटो : अमर उजाला
अब बहू के साथ करूंगी पूजा
अमिता चौहान की खुशी का ठिकाना नहीं है। कहती हैं कि बहू अदिति के हाथ पैर में मेहंदी लग रही है। सोचा था कि बहुत बड़ा फंक्शन करूंगी, लेकिन कोविड के कारण सामान्य सा आयोजन होगा, लेकिन पूजा पूरे रीति रिवाज से करूंगी।

मनु चौहान व ऐश्वर्या चौहान
- फोटो : अमर उजाला
सरप्राइज गिफ्ट की तैयारी
मनु चौहान का सारा वक्त मंगलवार को खरीदारी में बीता। कहती हैं कि बहू ऐश्वर्या चौहान डॉक्टर है। उसकी आगे की पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। कंगन पहनाने की परंपरा के साथ ही उसके लिए एक लैपटॉप खरीदा है, जो उसके लिए सरप्राइज गिफ्ट है। ऐश्वर्या कहती हैं कि करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साहित हूं।

शिल्पी श्रीवास्तव व राधा रानी
- फोटो : अमर उजाला
सरगी सुनी थी, मिली तो खुश हूं
शिल्पी श्रीवास्तव को सासू मां राधा रानी ने मंगलवार की शाम सरगी दी। शिल्पी कहती हैं कि करवाचौथ का उत्साह लोगों में देखा था, पहली बार खुद बहुत खुश हूं। सासू मां ने जब सरगी दी तो उसकी खुशी का अहसास हुआ। अब लंबे लॉकडाउन के बाद सजने-संवरने का मौका मिला है तो इसका पूरा फायदा उठाऊंगी। पर्व काे परिवार के साथ एंजॉय करूंगी।

सगारिका व निक्की मेहरोत्रा
- फोटो : अमर उजाला
आठ महीने बाद ढंग से सजूंगी-संवरूंगी
सागरिका कहती हैं कि शादी के बाद लॉकडाउन लग गया। न तो कहीं जाना हुआ न सजना-संवरना। करवाचौथ पर फिर से दुल्हन की तरह सजूंगी, आठ महीने के सारे अरमान पूरा करूंगी। निक्की मेहरोत्रा कहती हैं कि बहू का उद्यापन मायके में होगा, फिर शाम को सब साथ मिलकर पूजा करेंगे।