{"_id":"5b77fe7b42c792463a2e441d","slug":"know-about-panchmukhi-mahadev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मंदिर में दुग्धधारा से शिवजी की अर्चना करने पर पूरी होती है हर मनोकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मंदिर में दुग्धधारा से शिवजी की अर्चना करने पर पूरी होती है हर मनोकामना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 18 Aug 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
पंचमुखी महादेव मंदिर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास पंचमुखी महादेव मंदिर स्थित है। लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में गिनी-चुनी पंचमुखी प्रतिमा होने के चलते इस मंदिर में सावन भर दूर-दूर से भक्त आते हैं।
lord shiva
वे बताते हैं कि लगातार सात सोमवार यहां पूजन करने से कभी बुरे स्वप्न नहीं आते, ऐसी है बाबा भोले की महिमा। इस मंदिर में स्थापित शिवजी की अर्चना दुग्धधारा से करने पर बाबा हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं।
डेमो
मंदिर कई दशकों पुराना है। इसे इटौंजा रियासत के राजाओं ने बनवाया था। मंदिर में पंचमुखी शिवजी की प्रतिमा स्थापित है, जो सदियों पुरानी बताई जाती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां स्थापित शिव मूर्ति स्वत: प्रकट हुई है। ग्रामीणों की मान्यता के अनुसार इस मंदिर के आस-पास एक नाग अभी भी रहता है, जो 24 घंटे में एक बार मंदिर में स्थापित शिवजी की प्रतिमा की पूजा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
यह पूजा करने आए लोगों को अक्सर दिखता भी है, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। महिलाओं के अलावा युवतियां सोमवार और प्रदोष के दिन यहां धार्मिक अनुष्ठानों के लिए जुटती हैं।
विज्ञापन
नागेंद्र सिंह चौहान
- फोटो : amarujala
क्या कहते हैं भक्त
बीकेटी के कठवारा निवासी शिवभक्त नागेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि वह गांव से दस किमी दूर स्थित इस मंदिर में सावन भर पूजा करने आते हैं। भोलेनाथ की पूजा कर मन को शांति और सुख मिलता है। '
बीकेटी के कठवारा निवासी शिवभक्त नागेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि वह गांव से दस किमी दूर स्थित इस मंदिर में सावन भर पूजा करने आते हैं। भोलेनाथ की पूजा कर मन को शांति और सुख मिलता है। '