फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कोने में विराजमान हैं भोले बाबा, जलाभिषेक करने से होता है हर कष्ट दूर

Tue, 21 Aug 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
know about koneshwar mahadev mandir
कोनेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
लखनऊ के नामी प्राचीन मंदिरों में से एक है चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर। कई अन्य देवताओं को की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई है। कहते है बाबा को नित्य जलाभिषेक करने से हर तरह का कष्ट दूर हो जाता है।
know about koneshwar mahadev mandir
डेमो
सावन भर यहां ब्राह्मणों का दल विशेष पाठ करता है। हर महाशिवरात्रि, सावन के हर सोमवार को कई क्विंटल फूलों से शृंगार होता है। इस दौरान सैकड़ों लोग बाबा के दर्शनों को आते हैं। 
know about koneshwar mahadev mandir
डेमो
भक्त बताते हैं कि ये मंदिर कभी गोमती के नजदीक हुआ करता था। लोग मंदिर को त्रेता युग का बताते हैं। कहते हैं कि बहुत समय पहले कौंडिल्य ऋषि भ्रमण के दौरान गोमती के किनारे से गुजरे तो नजदीक ही ऊंचाई पर भगवान को स्थापित किया। तब गोमती मंदिर के नजदीक से ही बहती थी। बाद में नदी अपने बहाव से दूर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about koneshwar mahadev mandir
डेमो
मंदिर बनने के दौरान भगवान को यहां कई बार भक्तों और पुजारियों ने बीच में स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन ये अपने आप ही पुरानी जगह पर आ जाया करते। बताते हैं कि ऐसा लगातार तीन-चार रातों तक चला। एक ऋषि की सलाह और भक्तों से राय मशविरा के बाद प्रभु को कोने में ही विराजा गया। तब से कोनेश्वर महादेव चर्चित हुए। 
विज्ञापन
know about koneshwar mahadev mandir
अराधना त्रिपाठी - फोटो : amarujala
क्या कहते हैं भक्त
अलीगंज निवासी भक्त आराधना त्रिपाठी कहती हैं कि बाबा बहुत दयालु है। सावन मास के हर दिन की शुरुआत महादेव की पूजा अर्चना से ही होती है। बाबा के जितने भी स्वरूप नगर में विराजते हैं, सब जगह उनको नमन कर चुकी हूं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed