फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीटीईटी में बीएड डिग्रीधारक भी हो सकेंगे शामिल, तीन दिन में जारी होगी अधिसूचना

Tue, 21 Aug 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
B.Ed degree holders will be applicable for CTET
CTET
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में बीएड डिग्री धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। एनसीटीई ने इस आशय का हलफनामा हाईकोर्ट में दाखिल कर कहा है कि बीएड डिग्री धारकों को सीटीईटी में शामिल करने की अधिसूचना तीन दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी।
B.Ed degree holders will be applicable for CTET
दिल्ली हाईकोर्ट
भानु प्रताप यादव और अन्य लोगों ने सीटीईटी में बीएड डिग्री को भी शामिल करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर न्यायमूर्ति डीके सिंह ने सुनवाई की। कोर्ट ने एनसीटीई से इस संबंध में जवाब मांगा था।
B.Ed degree holders will be applicable for CTET
एनसीटीई के अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि बीएड डिग्री धारकों को शामिल करने की अधिसूचना तीन दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी। सीटीईटी के लिए जारी विज्ञापन में बीएड डिग्री शामिल नहीं थी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
B.Ed degree holders will be applicable for CTET
डेमो - फोटो : डेमो
कोर्ट ने कहा है कि यदि आवेदन की अंतिम तिथि तक बीएड डिग्री धारक आवेदन करते हैं तो उस पर विचार किया जाए। एनसीटीई के आश्वासन के मद्देनजर हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित कर दी है। एनसीटीई के इस निर्णय से हजारों बीएड डिग्री धारकों को लाभ होगा और वह प्राइमरी टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed