छुट्टी के दिन बच्चों को घुमाने रिवर फ्रंट जरूर ले जाइए, क्योंकि रविवार से यहां किड्स जोन खुल गया है। एलडीए ने इसे खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार किया है। फिलहाल प्रवेश मुफ्त है। यहां आने वाले अभिभावकों को भी टिकट नहीं लेना होगा।
2 of 5
किड्स जोन में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : amar ujala
एलडीए के उप निदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि सिंचाई विभाग से रिवरफ्रंट मिलने के बाद से लगातार इसे उपयोग के लायक बनाया जा रहा है। किड्स जोन में स्लाइड, झूले, मैजिक ट्री, शी-शॉ भी लगाया गया है। रविवार को इसे खोला गया। करीब 100 परिवार अपने बच्चों को लेकर यहां घूमने पहुंचे।
3 of 5
किड्स जोन में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : amar ujala
यहां पहुंचने के लिए 1090 चौराहे से लामार्ट बंधे की तरफ जाना होगा। यहां मिनी स्टेडियम जाने के लिए बने एंट्री पॉइंट से घुसकर बाएं हाथ की तरफ चलने पर किड्स जोन बना है। इस प्रवेश द्वार तक गाड़ियां जा सकती हैं। यहां पार्किंग की सुविधा भी है। आने वाले समय में प्रवेश शुल्क 10 रुपये तक हो सकता है।
4 of 5
किड्स जोन में मस्ती करते बच्चे
- फोटो : amar ujala
एसपी शिशोदिया का कहना है कि किड्स जोन, मिनी स्टेडियम औैर लामार्ट बंधे पर प्रस्तावित रबर डैम तक जाने के लिए बनी एंट्री 1090 चौराहा से होकर है।
5 of 5
हरियाली
- फोटो : amar ujala
ऐसे में जरूरी था कि 1090 चौराहे व आगे की जगह खूबसूरत दिखे। इसके लिए 1090 चौराहा से ही हरियाली बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। यहां सजावटी पौधे लगाकर पूरे लुक को बदला जा रहा है।