बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती राजनीति के अलावा अपने घर को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मायावती अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने रविवार को नए घर से पहली बार प्रेस कांफेंस की।
मायावती का ये घर उतना ही शानदार और आलीशान है, जितना उनका पुराना आवास था। इसकी सुंदरता देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। इसका श्रेय मायावती ने दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों को दिया है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बसपा सुप्रीमो को लखनऊ के 13 माल एवेन्यू का निवास छोड़ना पड़ा। अब इनका नया पता 9 माल एवेन्यू हो गया है। इस घर को सजाने में कई महीने का समय लगा है।
ये पूरा घर ग्रेनाइट पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है। इसमें फोटो गैलरी भी लगाया गया है। इसमें दलित आंदोलन से जुड़े कई कलाकृतियों भी लगाई गई हैं। मायावती ने बीजेपी पर निशाने साधते ही बताया कि यह आवास दलित और वंचितों के चंदे से बना है, जिनकी लड़ाई वो लगातार लड़ रही हैं।
इससे पहले मायावती ने अनुरोध किया है कि श्री कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल की देखरेख और सुरक्षा राज्य संपत्ति विभाग करे और अगर किसी तरह की दिक्कत विभाग को होती है तो पहले की तरह ही बसपा को इसके लिए अधिकृत करे।