लखनऊ में अजीब ढंग से अपहरण, वापसी भी हुई
लखनऊ के तेलीबाग के पास स्थित आर्यन रेस्टोरेंट में मंगलवार को करीब तीन बजे एक युवक का अपहरण हो गया। अपहरण करने वाले स्कार्पियों गाड़ी से युवक को ले गए
लखनऊ में अजीब ढंग से अपहरण, वापसी भी हुई
गाड़ी से निकलने के बाद ये सभी रेस्तरां के अंदर गए। अंदर जाने के बाद इन्होंने 6 लोगों के लिए खाना भी आर्डर किया। खाने के ऑर्डर के बाद एक दूसरा लड़का आया। उसके कुछ देर के बाद एक और लड़का रेस्टोरेंट में दाखिल हुआ। जैसे ही वह लड़का आकर सीट पर बैठा उन छ लोगों में से एक युवक आकर उनसे बात करने लगा। बात आगे बढ़ी तो सभी 6 के 6 उस लड़के के पास आ गए।
लखनऊ में अजीब ढंग से अपहरण, वापसी भी हुई
इसके बाद अचानक स्कार्पियों से आए इन 6 लोगों ने युवक को उठाकर गाड़ी में डाल दिया। यह सबकुछ इतनी जल्दी जल्दी हुआ कि वहां खड़े लोग जब तक समझ पाते कि यह क्या हो रहा है तब तक स्कार्पियों उस व्यक्ति को लेकर फरार हो गई।
लखनऊ में अजीब ढंग से अपहरण, वापसी भी हुई
पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। अभी तक पुलिस के हाथ में कुछ भी सुबूत नहीं आए हैं। जिस व्यकित का अपहरण हुआ है उसका नाम प्रेम शंकर है उसकी उम्र करीब 40 साल है।
लखनऊ में अजीब ढंग से अपहरण, वापसी भी हुई
गाड़ी की छानबीन करने पर पुलिस को कुछ कागज मिले। उन कागजों के अनुसार युवक का नाम प्रेमशंकर है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। वह लखनऊ के राजाजी पुरम का रहने वाला है। पुलिस के हाथ अभी अपहरण करने वालों के कोई सुबूत नहीं आए हैं।