फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी टॉपर के घर पहुंचे डिप्टी सीएम, गले लगाकर बोले- 'तुम आगे बढ़ो, समस्याएं मेरे ऊपर छोड़ दो'

Thu, 03 May 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Updated Thu, 03 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya visits intermediate topper's home in barabanki.

बाराबंकी की जजेज कालोनी के निकट बसी कांशीराम कॉलोनी बुधवार शाम वीआईपी लोगों का अड्डा बन गई। इंटरमीडिएट के यूपी टॉपर आकाश मौर्य के कॉलोनी स्थित आवास पर उसको सम्मानित करने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उपमुख्यमंत्री के आने की खबर लगते ही कॉलोनी में साफ-सफाई शुरू हो गई और भीड़ इतनी हो गई कि उनके सुरक्षा कर्मियों को भी धक्का-मुक्की करनी पड़ी।

keshav prasad maurya visits intermediate topper's home in barabanki.

केशव प्रसाद ने आकाश से मिलते ही गिफ्ट देकर माता-पिता व पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाई। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आज सिर्फ आकाश का दिन है कहने की जरूरत नहीं उसे आकाश छूने के लिए पूरी सुविधाएं मिलेंगी। मेरे मन में कुछ ज्यादा करने की हसरत है। कहने पर शायद लकीर खिंच जाएगी।

keshav prasad maurya visits intermediate topper's home in barabanki.

आकाश के घर के बाहर विधायक शरद अवस्थी और उपेन्द्र रावत से लेकर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। किसी के हाथ में बुके तो किसी के हाथ में माला थी। सभी डिप्टी सीएम के आने का इंतजार कर रहे थे पर चर्चा आकाश की सफलता की हो रही थी। विधायक शरद अवस्थी ने बड़े गर्व से कहा कि टॉपर हमारे विधानसभा क्षेत्र के बरदरी गांव का रहने वाला है और हमने उस गांव को गोद ले रखा है। तभी एक अधिकारी के पहुंचते ही डिप्टी सीएम के आने की हरी झंडी मिली तो लोग खड़े हो गए। संकरी सीमेंटेड रोड के सामने एक कमरे में छोटे से तखत और तीन कुर्सियां ही पड़ सकीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
keshav prasad maurya visits intermediate topper's home in barabanki.

पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा था। दस साल बाद इस कालोनी में मायावती के बाद कोई वीआईपी आ रहा था। छतों पर खड़े बच्चे मोबाइल फोन में हर पल का कैद कर रहे थे। आकाश से मिलते ही डिप्टी सीएम ने गले से लगा लिया बगल में बैठे और कान में बात की और कहा, तुम अभी आगे बढ़ो, समस्याओं को मेरे ऊपर छोड़ दो। 30 मिनट के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव समेत अनेक नेता कार्यकर्ता और मौर्य समाज के लोग उप मुख्यमंत्री के स्वागत में मौजूद रहे।

विज्ञापन
keshav prasad maurya visits intermediate topper's home in barabanki.

डिप्टी सीएम के आने के बाद कालोनी का नजारा कुछ तरह का हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed