फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर के दर्शन कराएगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, गिफ्ट भी मिलेगा

Wed, 19 Feb 2020 04:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Feb 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
kashi mahakal express will run regularly from 20 february
काशी महाकाल एक्सप्रेस महाशिवरात्रि पर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर महादेव के दर्शन कराएगी। ट्रेन 20 फरवरी से नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। इस मौके पर आईआरसीटीसी यात्रियों को उपहार भी देगी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम की ओर से तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस दो प्रमुख रूटों से चलेगी।
kashi mahakal express will run regularly from 20 february
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से इलाहाबाद होते हुए यह कानपुर, झांसी के रास्ते उज्जैन व इंदौर तक पहुंचेगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में एक दिन रविवार को चलेगी। दूसरे रूट पर ट्रेन वाराणसी से लखनऊ होते हुए  कानपुर, झांसी से इंदौर तक जाएगी। इस रूट पर ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलेगी।
kashi mahakal express will run regularly from 20 february
गत रविवार को ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हरी झंडी दिखाई थी। हमसफर क्लास की इस कॉरपोरेट ट्रेन की सभी बोगियां एसी थर्ड की हैं। ट्रेन में लखनऊ से इंदौर का 20 फरवरी का किराया 1,894 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kashi mahakal express will run regularly from 20 february
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
इसमें डायनामिक फेयर 253 रुपये व 300 रुपये कैटरिंग चार्ज शामिल है। ट्रेन वाराणसी से दोपहर 2.45 बजे चलकर शाम 7.05 बजे चारबाग पहुंचेगी, जहां से दस मिनट बाद रवाना होगी और सुबह 9.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
kashi mahakal express will run regularly from 20 february
इसके अतिरिक्त ट्रेन का स्टॉपेज झांसी में भी होगा। लखनऊ से शाम सवा सात बजे चलकर यह रात 1.32 बजे झांसी पहुंचेगी, जहां सिर्फ तीन मिनट का स्टॉपेज होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed