फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर:चौबेपुर व शिवली थाने में रहे पुलिसकर्मी रडार पर, कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Fri, 17 Jul 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Jul 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Policeman kept on radar in Chaubepur and Shivli police stations
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे के संगठित गिरोह की जांच में लगी एसआईटी ने कानपुर नगर व देहात के जिलाधिकारियों से ऐसी सरकारी व गैर सरकारी जमीनों का ब्योरा मांगा है जिस पर विकास ने कब्जा किया था। ऐसे पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर भी एकत्र किए जा रहे हैं जो पिछले एक साल से चौबेपुर व शिवली थाने में तैनात रहे हैं। 
kanpur encounter vikas dubey Policeman kept on radar in Chaubepur and Shivli police stations
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
एसआईटी को विकास के फोन के एक साल की सीडीआर का विश्लेषण करना है और पता करना है कि किन-किन पुलिसकर्मियों से उसके संबंध रहे हैं। जिनके मोबाइल नंबर विकास की सीडीआर में निकलते हैं उनसे पूछताछ की जाएगी। 
 
kanpur encounter vikas dubey Policeman kept on radar in Chaubepur and Shivli police stations
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
शस्त्र लाइसेंस पर भी जवाब मांगाः एसआईटी इसकी भी जांच कर रही है कि 2001 में उम्र कैद की सजा मिलने के बाद भी विकास के असलहे का लाइसेंस निरस्त क्यों नहीं किया गया? 2001 से लेकर अब तक जो भी थाना प्रभारी रहे उनसे भी पूछताछ होगी। सूत्रों का कहना है कि इन 19 सालों में किसी भी चुनाव में विकास या उसके गुर्गों ने अपने असलहे जमा नहीं किए। उनकी भी तलाश की जा रही है जिनकी मदद से फर्जी पासपोर्ट के जरिए विकास कई बार विदेश गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Policeman kept on radar in Chaubepur and Shivli police stations
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
दहशतगर्द विकास दुबे और उसके खजांची जय बाजपेई के बीच आधा दर्जन बैंक खातों के माध्यम से एक साल के भीतर करीब 75 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस ने इससे संबंधित सभी जानकारियां व दस्तावेज जुटा लिए हैं जिसे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey Policeman kept on radar in Chaubepur and Shivli police stations
kanpur encounter news - फोटो : amar ujala
इसके अलावा करोड़ों रुपये नकद लेनदेन हुआ है, जिनका कोई लेखाजोखा नहीं है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास के करीबी जय बाजपेई को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। उसने कई राज उगले हैं। बताया है कि वह विकास की काली कमाई अलग-अलग धंधों में लगाता था। इसके बदले हर महीने एक मोटी रकम विकास को पहुंचाता था। जय ने जो रकम विकास से ली, कुछ ब्याज पर उठा दी। कुछ प्रापर्टी में लगाई। पुलिस जय के खातों का चार साल का विवरण जुटा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed