{"_id":"5f13d14ea99da62f7734cf44","slug":"kanpur-encounter-future-of-vikas-dubey-lucknow-house-will-be-decided-in-lda-court-map-not-found","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के लखनऊ वाले घर का नहीं मिला नक्शा, ये मकान भी होगा जमींदोज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के लखनऊ वाले घर का नहीं मिला नक्शा, ये मकान भी होगा जमींदोज!
Sun, 19 Jul 2020 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी मृतक विकास दुबे के लखनऊ स्थित घर का भविष्य अब एलडीए की प्रवर्तन कोर्ट तय करेगा। जिस भूखंड पर इंद्रलोक कालोनी में घर बनाया गया। उसके लिए स्वीकृत मानचित्र अभी तक नहीं मिला है।
दादी के पास पहुंचा विकास दुबे का बेटा
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में अवैध निर्माण मानते हुए इसकी सुनवाई प्रवर्तन कोर्ट ने शुरू कर दी है। विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने बताया कि इंद्रलोक कालोनी में भूखंड 424 जे के लिए 2002 में एक मानचित्र स्वीकृत हुआ था। लेकिन, केवल यह एक मकान बनाए जाने के लिए था।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर बिना अनुमति सब-डिवीजन कर चार मकान बना लिए गए। इसके लिए अलग से मानचित्र एलडीए से स्वीकृत कराया जाना चाहिए था। ऐसा अगर नहीं हुआ तो यह अवैध निर्माण होगा। कालोनी का ले-आउट 1990 में स्वीकृत है। ऐसे में मानचित्र को नियमानुसार पूर्व में स्वीकृत कराया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का लखनऊ स्थित घर
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे जोकि खुद भवन स्वामी भी हैं। उन्होंने एलडीए में संपर्क कर प्रक्रिया की जानकारी ली है। अगली तारीख में मकान से जुड़े दस्तावेज और एलडीए से अनुमति आदि की प्रति लेकर मौजूद रहने के लिए उनको कहा गया है।
विज्ञापन
विकास दुबे
- फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे ने कटवाए पड़ौसियों को एलडीए के चक्कर
विकास दुबे के मकान पर कार्रवाई करने के लिए एलडीए को उसी भूखंड पर बाकी भाग में मकान बनाने वाले तीन पड़ौसियों को भी नोटिस देना पड़ा है। अभी तक कोई नोटिस एलडीए ने इस भूखंड के लिए पूर्व में नहीं दिया था। ऐसे में चारों भवन स्वामियों को एलडीए ने अब नया नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। विकास दुबे की पत्नी को छोड़कर बाकी तीनों ने शमन की प्रक्रिया भी एलडीए में शुरू करा दी है।
विकास दुबे के मकान पर कार्रवाई करने के लिए एलडीए को उसी भूखंड पर बाकी भाग में मकान बनाने वाले तीन पड़ौसियों को भी नोटिस देना पड़ा है। अभी तक कोई नोटिस एलडीए ने इस भूखंड के लिए पूर्व में नहीं दिया था। ऐसे में चारों भवन स्वामियों को एलडीए ने अब नया नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। विकास दुबे की पत्नी को छोड़कर बाकी तीनों ने शमन की प्रक्रिया भी एलडीए में शुरू करा दी है।