फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: निधन के बाद पूरी हुई कल्याण सिंह की अंतिम इच्छा, भाजपा अध्यक्ष ने यूं दी विदाई, तस्वीरें

Sun, 22 Aug 2021 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अमित मुद्गल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अमित मुद्गल Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Aug 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh's body was draped in BJP national flag.
- फोटो : amar ujala

राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनके अंतिम दर्शन करने के लिए दिल्ली से लखनऊ आए और फिर वापस लौट गए।



अलग-अलग दलों के नेताओं ने लखनऊ स्थित उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्घांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास से पहले भाजपा कार्यालय ले जाया गया और फिर विधान भवन में रखा गया जहां पर एक के बाद एक राजनेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए।

भाजपा कार्यालय में ही कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे के साथ ही भाजपा के झंडे से भी लपेटा गया। दरअसल, उनकी इच्छा थी कि निधन के बाद उनके शरीर को भाजपा के झंडे से लपेटा जाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनकी अंतिम इच्छा को सम्मान देते हुए कार्य पूरा किया।

भाजपा कार्यालय पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए आए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनके जाने से जो शून्य उभरा है उसे भर पाना लगभग असंभव है।

Kalyan Singh's body was draped in BJP national flag.
- फोटो : amar ujala

कल्याण की पार्थिव देह अलीगढ़ स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरौरा, बुलंदशहर में गंगा तट पर होगा।

Kalyan Singh's body was draped in BJP national flag.
- फोटो : amar ujala

सोमवार को सार्वजनिक अवकाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक और सोमवार 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थाएं और बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalyan Singh's body was draped in BJP national flag.
- फोटो : amar ujala

भाजपा कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री योगी ने नमन किया।

विज्ञापन
Kalyan Singh's body was draped in BJP national flag.
- फोटो : amar ujala

इसके बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने एक के बाद एक उन्हें नमन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed