फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: डॉ. कल्बे सादिक के अटल और हिंदू नेताओं से थे पारिवारिक रिश्ते, मुसलमानों की खिंचाई में पीछे नहीं

Wed, 25 Nov 2020 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Nov 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
kalbe sadiq passed away Dr. Kalbe Sadiq had family relations with Atal Bihari Vajpayee and Hindu leaders
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का मंगलवार की रात को इंतकाल हो गया। शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का दुनिया से रुखसत होना। उनकी मृत्यु बस एक इंसान का इंतकाल भर नहीं है बल्कि कई उन परंपराओं पर भी संकट छा जाना है जिनके वह बड़े पैरोकार थे। कारण, कोई दूसरा कल्बे सादिक लखनऊ में पैदा होना काफी मुश्किल जो दिखाई दे रहा है। 

kalbe sadiq passed away Dr. Kalbe Sadiq had family relations with Atal Bihari Vajpayee and Hindu leaders
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
देश-विदेश में हिंदुत्व के मुद्दे पर धर्मनिरपेक्षवादियों के निशाने पर रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे संगठन और भाजपा के बड़े नेताओं से दोस्ताना रिश्ते होने के बावजूद उनके ऊपर कभी किसी ने सवाल उठाने का साहस नहीं किया। ऐसा था उनका कद। मौलाना सादिक से ही नहीं उनके बड़े भाई शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे आबिद से भी अटल बिहारी वाजपेयी नजदीकियां लखनऊ के अतीत के पन्ने में दर्ज हैं। 
 
kalbe sadiq passed away Dr. Kalbe Sadiq had family relations with Atal Bihari Vajpayee and Hindu leaders
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौलाना कल्बे आबिद की दुर्घटना में दुखद मौत के बाद अटल उनके घर भी आए थे। उस समय अटल के साथ मौजूद भाजपा नेता अमित पुरी बताते हैं कि मौलाना कल्बे आबिद की मौत की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई उसके थोड़ी देर बाद ही मेरे घर पर फोन आ गया। अटल जी ने कहा, लखनऊ आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kalbe sadiq passed away Dr. Kalbe Sadiq had family relations with Atal Bihari Vajpayee and Hindu leaders
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक से मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौलाना साहब के घर चलना है। इसके बाद अटल आए और हम लोग आबिद साहब के यहां गए। साथ ही बताया कि लखनऊ के नेताओं की बात करें तो स्व. लालजी टंडन की मौलाना से काफी निकटता थी। मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी मौलाना के परिवार से करीबी रिश्ते रहे। 
 
विज्ञापन
kalbe sadiq passed away Dr. Kalbe Sadiq had family relations with Atal Bihari Vajpayee and Hindu leaders
शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
संघ के पूर्व प्रमुख सुदर्शन के साथ की अपील
भाजपा ही नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के लिए भी उनके दरवाजे खुले दिखे। बात शायद 2008 की है। केसी सुदर्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक थे। लखनऊ में संघ का बड़ा कार्यक्रम था। सुदर्शन भी लखनऊ आए थे। सुबह वह हमीदुल हसन से मिले और फिर पहुंच गए मौलाना कल्बे सादिक के यहां। जिसने देखा वह चौंक पड़ा। सादिक ने सुदर्शन का हाथ थामा और अंदर ले गए। बाहर आए तो मीडिया वालों ने संघ से रिश्तों पर सवाल किया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed