जव्वाद के आगे झुका प्रशासन तो खुला इमामबाड़े का ताला
आखिरकार 21 दिन बाद ऐतिहासिक बड़ा इमामबड़ा का ताला देर रात खुल गया। शिया वक्फ बोर्ड में वर्चस्व की लड़ाई में 5 जून से यहां ताला पड़ा हुआ था।
जव्वाद के आगे झुका प्रशासन तो खुला इमामबाड़े का ताला
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल और डीएम राजशेखर शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद के घर पहुंचे और बातचीत कर धरना खत्म करने के लिए मना लिया।
जव्वाद के आगे झुका प्रशासन तो खुला इमामबाड़े का ताला
वहीं, जिला प्रशासन से बातचीत के बाद बड़े इमामबाड़े का ताला खुलवाने वाले शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने छोटे इमामबाड़े पर हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने छोटा इमामबाड़ा पर चल रहे महिलाओं से प्रदर्शन खत्म करने को कहने से साफ इन्कार करते हुए कहा कि प्रशासन इन्हें खुद मनाए। (बड़े इमामबाड़ा पर मौजूद जव्वाद के समर्थक।)
जव्वाद के आगे झुका प्रशासन तो खुला इमामबाड़े का ताला
शुक्रवार देर रात मौलाना के घर पहुंचे प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल और डीएम राजशेखर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, इमामबाड़ा में धार्मिक आस्था को बरकरार रखने और हुसैनाबाद इलाके में धार्मिक आयोजन के समय बैनर-पोस्टर लगाने पर लगी पाबंदी को हटाने का भी निर्णय लिया। प्रशासन ने एक उलेमा कमेटी बनाने का भी आश्वासन दिया है जोकि पूरे मामले की निगरानी करेगी।
जव्वाद के आगे झुका प्रशासन तो खुला इमामबाड़े का ताला
पहले नोटिस लेने से किया इन्कार
इससे पहले शुक्रवार को इमामबाड़े के गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन कर रहे शिया समुदाय के लोगों ने ताला खुलवाने की नोटिस तामील कराने पहुंचे अफसरों का विरोध किया और इसे लेने से इन्कार कर दिया।