फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर हैरान, परिवार बोला-चमत्कार..., 100 साल की उम्र के बाद सिर के बाल फिर हो रहे काले

Thu, 04 Jan 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Doctors surprised on hair of old ladies being black.

100 साल की उम्र पार कर चुकी दो महिलाओं के सिर के बाल सफेद से काले हो रहे हैं। यह आश्चर्यजनक बदलाव चर्चा का विषय बना हैं। इसे प्रकृति का चमत्कार कहें या फिर और कुछ...लेकिन यह सत्य है। जबकि मेडिकल साइंस का हवाला देकर डॉक्टरों का कहना है कि एक बार सफेद हो चुका बाल काला नहीं हो सकता।



100 वर्ष की उम्र पार करने के बाद जहां लोगों के बाल सफेद होकर कम हो जाते हैं, वहीं कुछ लोगों के सिर पर काले बाल उग रहे हैं। इस तरह के दो मामले पूरा बाजार विकास खंड के अलग-अलग गांवों में सामने आए हैं। ये दोनों महिलाएं हैं और उनकी उम्र 100 वर्ष से ऊपर बताई जा रही है। इस उम्र में बाल काले होने पर उनके परिवारीजन और चिकित्सक भी हैरान हैं। (तस्वीर में कस्तूरी सिंह व मोनीरन बानो)

Doctors surprised on hair of old ladies being black.
कस्तूरी सिंह - फोटो : amar ujala

जलालुद्दीन नगर पूरा बाजार निवासी मोनीरन बानो पत्नी स्वर्गीय छेदी की उम्र लगभग 120 वर्ष है। इनकी बड़ी पुत्री 85 वर्षीय राहमतुल निशा व छोटे पुत्र 60 वर्षीय अहमद अली ने बताया कि मां को कम दिखाई और सुनाई पड़ता है, किंतु सारे दांत अभी भी मौजूद हैं। वह अभी भी सुपारी वाला पान खाती हैं।

Doctors surprised on hair of old ladies being black.

उन्होंने बताया कि उनकी मां के बाल आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व पूरी तरह से सफेद हो चुके थे, लेकिन लगभग एक माह पूर्व से ही उनके बाल धीरे-धीरे स्वत: काले हो रहे हैं। वहीं, पूरा बाजार विकासखंड के मया बाजार के रामपुर पुवारी निवासी कस्तूरी सिंह पत्नी स्वर्गीय द्वारिका सिंह की उम्र लगभग 102 वर्ष बताई जाती है। उनके छोटे पुत्र 63 वर्षीय आनंद गोपाल सिंह ने बताया कि मेरी मां के सारे बाल सफेद हो गए थे। लेकिन दो माह से वह फिर से धीरे-धीरे काले हो रहे हैं। वे इसे चमत्कार मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctors surprised on hair of old ladies being black.
- फोटो : amar ujala

मंडलीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद सिंह का कहना है कि मेडिकल साइंस और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से एक बार बाल सफेद हो जाने के बाद फिर काले नहीं होते। कोई दवा खाने या लगाने से ऐसा परिवर्तन संभव हो सकता है। फिलहाल मामला जांच का विषय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed