फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिमझिम फुहारों के बीच नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, जगह-जगह हुआ स्वागत, तस्वीरें

Sat, 14 Jul 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
jagannath rathyatra in lucknow.
रथयात्रा - फोटो : amar ujala

लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए निकले तो जगह-जगह भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया और जयकारे लगाए। साल में एक बार बलभद्र और सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ रथयात्रा अमीनाबाद, लाटूश रोड, हजरजगंज, कपूरथला, चौक, गोमतीनगर, ऐशबाग, राजाजीपुरम व गुडंबा से होते हुए वापस लौटी।

jagannath rathyatra in lucknow.
रथयात्रा - फोटो : amar ujala

शहर में कई जगहों से निकली रथयात्रा में रथ को नंगे पैर खींचते भक्तों का रेला सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक दिखता रहा। डालीगंज राधामाधव मंदिर में सुबह रथयात्रा बारिश के बीच निकली तो शाम को अमीनाबाद मारवाड़ी गली से शुरू हुई रथयात्रा देर रात नगर भ्रमण के बाद ही अमीनाबाद मारवाड़ी गली मंदिर में वापस पहुंची। गुडंबा, चौपटिया, मोतीनगर गौड़ीय मठ और ऐशबाग से रथ यात्रायें सुबह से शाम तक निकलीं।

jagannath rathyatra in lucknow.
रथयात्रा - फोटो : amar ujala

भक्तों को रास्ते में चना, मूंग व मोठ की अंकुरित दालों के अलावा जामुन और पंचमेवा का महाभोग बंटा। मुख्य रथयात्रा अमीनाबाद मारवाड़ी गली से निकली, जिसने रास्ते भर शहरियों को प्लास्टिक प्रयोग से बचें, झोला अपनायें व बेजुबानों को बचाएं थीम पर रही। कई रथयात्राओं में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भगवान की आरती उतारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jagannath rathyatra in lucknow.

बौछारों के बीच निकली डालीगंज में रथयात्रा
डालीगंज के माधव मंदिर में भक्तों ने काले बादलों के बीच रथयात्रा निकली। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक भी भीगते हुये भगवान के दर्शन व आरती करने पहुंचे। यहां लगभग 50 मीटर लंबाई के रस्सों के दो छोरों को खींचते हुये भक्तों ने रथयात्रा निकाली। खास सुनहरी झाड़ू, फूलों की वर्षाव  इत्र के छिड़काव के साथ भगवान की रथयात्रा रास्ते भर चलती रही।

विज्ञापन
jagannath rathyatra in lucknow.
रथयात्रा - फोटो : amar ujala

यात्रा शंकरनगर, निरालागनरव आईटी चैराहा होते हुये डालीगंज बाजार पहुंची। थाने के सामने चांदी की 21 दीपों की थाल से भगवान की आरती की गई। आरती के बाद राधा कृष्ण के नृत्य में एक कुंतल फूलों की होली खेली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed