फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम ने बिगाड़ी विमानों की चाल, हवा में चक्कर लगाते रहे हवाई जहाज, इन उड़ानों पर पड़ा असर

Sat, 14 Jul 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jul 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
32 flights delayed due to rain
डेमो - फोटो : डेमो
खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। 32 उड़ानें लेट हुईं और चार को डायवर्ट कर दिल्ली भेज दिया गया। मुंबई में मूसलाधार बारिश और दिल्ली व लखनऊ में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमान करीब ढाई घंटे की देरी से उड़ान भर सके। जबकि दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पौने तीन घंटे की देरी से लखनऊ आई। इस बीच इंतजार करते यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। असुविधा पर खेद जताकर गुस्साए यात्रियों को शांत कराया गया। 
32 flights delayed due to rain
- फोटो : डेमो
दिल्ली जाने वाली उड़ानें
विस्तारा एयरलाइंस का विमान वीटीआई 835 व 997, जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 750 और 9डब्ल्यू 856, गोएयर की फ्लाइट जी8 269, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 43, एआई 412 व एआई 412  इंडिगो की फ्लाइट 6ई 185, 6ई 633 और 6ई 306 देरी से रवाना हुई। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। 
32 flights delayed due to rain
- फोटो : डेमो
वहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइटें दोनों एयरपोर्टों पर मौसम खराब होने के कारण प्रभावित हुईं। दिल्ली से लखनऊ आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट वीटीआई 998, वीटीआई 812, इंडिगो की फ्लाइट 6ई 634, 6ई 959, 6ई 6612व 6ई 366 जेट की फ्लाइट 9डब्ल्यू753, गोएयर की फ्लाइट जी8 188 दिल्ली देर से पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
32 flights delayed due to rain
- फोटो : डेमो
मुंबई की उड़ानें भी प्रभावित
लखनऊ से मुंबई जाने वाली गोएयर की फ्लाइट (जी8 396) 54 मिनट देरी से रवाना हुई। जबकि इंडिगो की फ्लाइट(6ई 685) एक घंटे 58 मिनट देरी से उड़ी। वहीं मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 6446) 45 मिनट व गोएयर की फ्लाइट (जी8 397) 50 मिनट लेट पहुंची। वहीं लखनऊ से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट(6ई 866) एक घंटे 21 मिनट देरी से पहुंची। जबकि कोलकाता से लखनऊ आने वाली फ्लाइट(6ई 633) एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन
32 flights delayed due to rain
- फोटो : डेमो
ये विमान दिल्ली भेजे गए
मौसम खराब होने की वजह से दुबई से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट(आईएक्स 194), मस्कट से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की फ्लाइट(डब्ल्यूवाई 261) और कोलकाता से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट(6ई 844) दिल्ली डायवर्ट कर दी गईं। हालांकि, बाद में विमानों को लखनऊ लाया गया, पर यात्रियों को असुविधाएं हुईं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed