फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TCS-सरकार में नहीं हो सकी बात, आईटी प्रोफेशनल्स कर रहे हरसंभव कोशिश, तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2017 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Jul 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
 IT professionals signature campaign to save TCS Lucknow.

टीसीएस इंम्‍प्लाइज को यूपी सरकार से उम्मीदें हैं लेकिन अभी तक कंपनी व सरकार में बात नहीं हो सकी है। अब आईप्रोफेशनल्‍स अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कंपनी को लखनऊ में रोकने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया और टीसीएस को बचाने की अपील की।



टीसीएस कर्मचारियों ने सभी स्टूडेंट्स, इंजीनियस, डॉक्टर, व्यापारी और उनके परिवारों को रविवार सुबह छह बजे लोहिया पार्क के गेट नंबर दो पर उनके समर्थन में एकत्रित होने के लिए बुलाया है।

 IT professionals signature campaign to save TCS Lucknow.

बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी कंपनी (टीसीएस) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय के विस्थापन को लेकर लखनऊ पहुंचे टीसीएस के वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री की बहुप्रतीक्षित मुलाकात शुक्रवार को नहीं हो सकी।

 IT professionals signature campaign to save TCS Lucknow.

टीसीएस के सूत्रों के अनुसार सीएम की ओर से संदेश दिया गया कि सीएम टीसीएस के सीईओ से मुलाकात करना चाहेंगे। जबकि टीसीएस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों में सीईओ शामिल नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 IT professionals signature campaign to save TCS Lucknow.

टीसीएस के सीओओ एनजी सुब्रमण्यम और वाइस प्रेसीडेंट (ग्लोबल हैड व इंटर्नल आईटी) सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। पर प्रदेश सरकार की ओर से कंपनी के सीईओ राजेश गोपीनाथन को न्यौता भेजा गया था।

विज्ञापन
 IT professionals signature campaign to save TCS Lucknow.

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले भी टीसीएस के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की थी, जिसमें दावा किया गया था कि टीसीएस के विस्थापन की बात गलत है, बल्कि कुछ कर्मचारियों को रूटीन के तहत लखनऊ से बाहर भेजा जा रहा है। वहीं मुलाकात के लिए टीसीएस के अधिकारियों ने संपर्क किया था, लेकिन वे सदन में होने की वजह से मिल नहीं सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed