फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएस आतंकी यूसुफ के घर से मिला कुछ ऐसा आपत्तिजनक सामान, देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान

Sun, 23 Aug 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर/उतरौला
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर/उतरौला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Aug 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf arrest Police Recovers Offensive literature found from IS terrorist Yusuf house see photos
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के धौला कुआं में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आतंकी अबू यूसुफ का ठिकाना व संबंध तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस, यूपी एटीएस की टीम शनिवार दोपहर बलरामपुर जिले के उतरौला इलाके में उसके गांव पहुंची। यह तीनों टीमों ने बढ़या भैसाही गांव में मुस्तकीम के घर छानबीन की। 
isis terrorist Abu Yusuf arrest Police Recovers Offensive literature found from IS terrorist Yusuf house see photos
आतंकी यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के बगल स्थित तालाब से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट, घर से विस्फोटक व आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने की सूचना है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आतंकी अयोध्या रामजन्म भूमि स्थल को उड़ाने की भी फिराक में था। हालांकि अभी तक इस बारे में जिले का कोई भी पुलिस अधिकारी आधिकारिक बयान देने को तैयार नहीं है। 
isis terrorist Abu Yusuf arrest Police Recovers Offensive literature found from IS terrorist Yusuf house see photos
यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में पकड़े गए अबू यूसुफ ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह बलरामपुर का रहने वाला है। यह सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा अफसरों ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए चुप्पी साध ली। सुबह करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस बलरामपुर पहुंची। उतरौला कोतवाली के बढ़या भैसाही गांव को स्थानीय पुलिस ने सील कर दिया। गांव में आने जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी गांव में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf arrest Police Recovers Offensive literature found from IS terrorist Yusuf house see photos
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुस्तकीम शुक्रवार सुबह घर से निकल गया था। करीब 10 बजे उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह लखनऊ निवासी अपने मामा के यहां बीमार ममेरे भाई को देखने गया है। यह जानकारी देने के बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों को पता चला कि वह लखनऊ में बताए हुए पते पर नहीं पहुंचा है। पूरी रात परिजन उससे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। संपर्क न होने पर घर के लोगों ने शनिवार सुबह उतरौला कोतवाली पहुंचकर मुस्तकीम की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने की सूचना दी।
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf arrest Police Recovers Offensive literature found from IS terrorist Yusuf house see photos
Abu yusuf - फोटो : ANI
पहले पीओपी का काम करता था अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम 
मुस्तकीम वर्षों से अन्य प्रदेशों में रहकर प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था। कुछ साल पहले वह काम के दौरान हुई दुर्घटना में घायल हो गया था। इसके बाद वह घर लौट आया और गांव के बगल स्थित हाशिमपारा बाजार में किराये की दुकान लेकर कॉस्टमेटिक की दुकान चलाने लगा। दुकान मालिक के अनुसार वह सप्ताह में एक-दो दिन ही दुकान खोलता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed