उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अब पुलिस करीबियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। एसओजी-सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने फिर से सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई है। अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मालीपुर के रूड़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा का घर गांव की शुरूआत में है। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के घर हैं। आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती के हत्या के बाद गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सोमवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। गांव की सीमा शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस का पहरा देखने को मिला।
2 of 16
घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ अनूप सिंह इंद्रावती के घर के बाहर खड़े नजर आए। सूत्रों के अनुसार सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोबारा गहन जांच की और मौके से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया।
3 of 16
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीमों ने ग्रामीणों, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांव आने के बाद इंद्रावती की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा, इंद्रावती के घर आने-जाने वालों तथा घटना से एक दिन पहले उनसे मिलने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
4 of 16
IPS officer mother murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएम और एडीएम भी पहुंचे
सुबह 7:30 बजे एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह व तहसीलदार हरीराम पहुंचे। करीब आठ बजे डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु के साथ पहुंचीं। वाहन से उतरने के बाद तीनों अधिकारी सीधे इंद्रावती की तस्वीर के पास पहुंचे और उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
5 of 16
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर के बाहर मौजूद जनप्रतिनिधि व परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में बढ़ाई गई गश्त, सुबह से ही डटे रहे अधिकारी
इसके बाद आईपीएस आशुतोष मिश्रा को भीड़ से अलग ले जाकर कुछ बातचीत की। करीब 30 मिनट परिवार के साथ समय बिताने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय वापस रवाना हो गई। इसके बाद बारी-बारी से तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों व करीबियों ने इंद्रावती को श्रद्धांजलि दी।