{"_id":"6ac140bb127e355b7303150a","slug":"barabanki-two-teenagers-drowned-in-the-kalyani-river-causing-chaos-in-the-village-both-bodies-recovered-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: कल्याणी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में कोहराम; दोनों शव हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: कल्याणी नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में कोहराम; दोनों शव हुए बरामद
Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:21 PM IST
सार
Teen drowns in Barabanki: पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकलकर कल्याणी नदी पार बड़े भाई के घर गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घुंघटेर के बजगहनी पंचायत के कृष्णा नगर गांव में चचेरे भाई राज (13) व अमित (14) की कल्याणी नदी में डूबकर मौत हो गई। शनिवार देर शाम दोनों के शव नदी में मिलने के बाद कोहराम मच गया। शुक्रवार को ही राज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे शनिवार शाम करीब चार बजे घर से निकलकर कल्याणी नदी पार बड़े भाई के घर गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के सामने कल्याणी नदी पर बने अस्थायी पुल के ऊपर से करीब एक फीट से अधिक पानी का तेज बहाव हो रहा था। काफी खोजबीन के बाद देर रात ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बच्चों के शव कल्याणी नदी से बरामद किए।
विज्ञापन
पहले राज का शव मिला, उसके लगभग एक घंटे बाद रात करीब 8 बजे अमित का शव बरामद हुआ। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर है।